विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2022

प्रधानमंत्री ने तेजपुर की लीची भेजने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजपुर की लीची का स्वाद दुनिया को अपनी ओर खीचेंगी और ‘वोकल फोर लोकल’ की भावना को मजबूत करेगी.

प्रधानमंत्री ने तेजपुर की लीची भेजने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दिया धन्यवाद
गुवाहाटी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजपुर से ताजा लीची भेजने पर बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धन्यवाद दिया. सरमा को भेजे पत्र में मोदी ने इस सद्भाव की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘जैविक तौर तरीके से उगाई गई और उच्च गुणवत्ता के जीआई टैग वाली तेजपुर की लीची अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने लिए एक जगह बना रही है.'

सरमा ने प्रधानमंत्री का पत्र ट्वीट किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजपुर की लीची का स्वाद दुनिया को अपनी ओर खीचेंगी और ‘वोकल फोर लोकल' की भावना को मजबूत करेगी.

उन्होंने कहा कि प्रशंसा पत्र से स्थानीय लीची किसानों को और मेहनत करने का प्रोत्साहन मिलेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tezpur Litchis, Himanta Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com