प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य' देने के बाद शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ‘सूर्य अर्घ्य' आध्यात्मिक अभ्यास से जुड़ी एक परंपरा है, जिसमें भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक कलश से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया और माला जपी.
हाथ में रुद्राक्ष माला, सूर्य को चढ़ाया जल, देखें PM मोदी के एकांतवास का नया VIDEO#PMModi #Kanyakumari #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/9Y5eCAQnJY
— NDTV India (@ndtvindia) June 1, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने बताया कि मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए थे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. वह अपने हाथों में ‘जाप माला' लेकर मंडपम के चारों ओर चक्कर लगाते दिखे.

कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संक्षिप्त वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री एक लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित करते और माला जपते नजर आ रहे थे. पार्टी ने पोस्ट में कहा, ''सूर्योदय, सूर्य अर्घ्य, आध्यात्मिकता''.

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं थी, जिसमें वह भगवा कुर्ता, शॉल और धोती पहने हुए ध्यान मंडपम में ध्यान में लीन दिखाई दे रहे थे. ध्यान मुद्रा में मोदी की तस्वीरें अलग-अलग समय पर ली गई थी.
कन्याकुमारी सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए मशहूर है और मेमोरियल तट के पास एक छोटे-से टापू पर स्थित है.

प्रधानमंत्री ने 30 मई की शाम को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू की थी और उनके शनिवार शाम तक ध्यान करने की संभावना है.

प्रधानमंत्री आज तीन से साढ़े तीन बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. दो बजे के आसपास तिरुवेल्यूर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. उसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर चुनाव प्रचार के बाद आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद पीएम ने केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में ध्यान लगाया था. वहीं इस बार पीएम 45 घंटे की ध्यान साधना के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे.
ये भी पढ़ें- Ground Report: PM मोदी की 45 घंटे की तपस्या पर क्या सोच रहे कन्याकुमारी के लोग?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं