विज्ञापन

T20 World Cup 2026: Super-8 का टीम इंडिया करेगी 'धुरंधर' आगाज, द.अफ्रीका के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs SA Head to Head Record; T20 World Cup 2026 Super Eight: सुपर आठ में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा.

T20 World Cup 2026: Super-8 का टीम इंडिया करेगी 'धुरंधर' आगाज, द.अफ्रीका के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs SA Head to Head Record; T20 World Cup 2026 Super Eight:

IND vs SA Head to Head Record; T20 World Cup 2026 Super Eight: आईसीसी T20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. लीग मुकाबले के बाद टूर्नामेंट अब सुपर आठ चरण में प्रवेश कर चुकी है. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई.

22 फरवरी को अहमदाबाद में बड़ा मुकाबला

सुपर आठ में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा. यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. इसी मैदान पर भारत ने पिछले चरण का अपना अंतिम मैच खेला था, जिससे घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलने की उम्मीद है.

दक्षिण अफ्रीका भी मजबूत दावेदार

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया है और आत्मविश्वास के साथ अगले दौर में प्रवेश किया है. 

कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच 20 ओवर फार्मेंट में मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं. पिछले रिकॉर्ड में भारत का दबदबा रहा है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने भी कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी है. विश्व कप मुकाबलों में भी भारत का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है, लेकिन बड़े मंच पर हर मैच नया इतिहास लिखता है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (टी20 अंतरराष्ट्रीय)

डिटेलटी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 विश्व कप
कुल मैच357
भारत जीता215
दक्षिण अफ्रीका जीता132
बेनतीजा / रद्द10

सेमीफाइनल का बढ़ जाएगा रोमांच

इस मैच का रिजल्ट दोनों टीमों की आगे की रणनीति तय कर सकता है. जीतने वाली टीम के लिए अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है, जबकि हारने वाली टीम पर आगे के मुकाबलों में दबाव बढ़ा रहेगा.

ये भी पढ़ें: 

T20 World Cup 2026: कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या बदलेंगे रणनीति? अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में भारत के सामने ये दो बड़ी चुनौती

Super-8 का टीम इंडिया करेगी 'धुरंधर' आगाज, द.अफ्रीका के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच, कुछ ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका.

भारत

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com