विज्ञापन

11 साल 86 विदेश यात्राएं... कब कहां-कहां गए,'मिशन मोदी'की पूरी टाइमलाइन देखिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. अमेरिका की यात्रा से पहले, मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे. वहां पर वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे.

11 साल 86 विदेश यात्राएं... कब कहां-कहां गए,'मिशन मोदी'की पूरी टाइमलाइन देखिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं की पूरी टाइमलाइन
नई दिल्‍ली:

PM Modi Foreign Trips: भारत की विदेश नीति का लोहा अब पूरी दुनिया मानती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में बेहद काम किया है. पिछले एक दशक में भारत ने अपनी कूटनीतिक छवि को बिल्‍कुल बदल दिया है. इसी का नतीजा है कि अधिकांश देशों के लिए भारत आज एक महत्वपूर्ण भागीदार है. हमने तमाम देशों को अपनी ओर आकर्षित किया है. अब पीएम मोदी फिर एक कूटनीतिक यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं. पीएम मोदी आज फ्रांस और अमेरिका के दौरे के लिए रवाना होंगे, इस दौरान वह फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. बीते 11 सालों में यह प्रधानमंत्री मोदी की 86 विदेश यात्रा है.

PM मोदी की विदेश यात्राएं...

देशसमय 
प्रधानमंत्री मोदी की भूटान यात्राJun 15, 2014 से Jun 16, 2014
PM मोदी की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील यात्राJul 13, 2014 - Jul 17, 2014
प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्राAug 03, 2014 - Aug 04, 2014
प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्राAug 30, 2014 - Sep 03, 2014
प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्राSep 26, 2014 - Sep 30, 2014
प्रधानमंत्री मोदी की म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया और फिजी यात्राNov 11, 2014 - Nov 19, 2014
प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्राNov 25, 2014 - Nov 27, 2014
प्रधानमंत्री मोदी की  सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका की यात्राMar 10, 2015 - Mar 14, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्राMar 29, 2015 - Mar 29, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्राApr 10, 2015 - Apr 18, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया यात्राMay 14, 2015 - May 19, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश यात्राJun 06, 2015 - Jun 07, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की पांच मध्‍य एशियाई देशों और रूस की यात्राJul 06, 2015 - Jul 13, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की यात्राAug 16, 2015 - Aug 17, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की आयरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्राSep 23, 2015 - Sep 29, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और तुर्की की यात्राNov 12, 2015 - Nov 16, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया और सिंगापुर की यात्राNov 21, 2015 - Nov 24, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस की यात्राNov 29, 2015 - Nov 30, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की रुस की यात्राDec 23, 2015 - Dec 24, 2015
प्रधानमंत्री मोदी की बेल्जियम, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब की यात्राMar 30, 2016 - Apr 03, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की ईरान यात्राMay 22, 2016 - May 23, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की अफगानिस्तान, कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको की यात्राJun 04, 2016 - Jun 08, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की उजबेकिस्तान यात्राJun 23, 2016 - Jun 24, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या यात्राJul 07, 2016 - Jul 11, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम और चीन यात्राSep 02, 2016 - Sep 05, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की लाओस यात्राSep 07, 2016 - Sep 08, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्राNov 11, 2016 - Nov 12, 2016
प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका यात्राMay 11, 2017 - May 12, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस यात्राMay 29, 2017 - Jun 03, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की कज़ाखस्तान यात्राJun 08, 2017 - Jun 09, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड यात्राJun 24, 2017 - Jun 27, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल और जर्मनी की यात्राJul 04, 2017 - Jul 08, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की चीन और म्यांमार यात्राSep 03, 2017 - Sep 07, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की फिलीपींस यात्राNov 12, 2017 - Nov 14, 2017
प्रधानमंत्री मोदी की दावोस (स्विटज़रलैंड) यात्राJan 22, 2018 - Jan 23, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन, फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यात्राFeb 09, 2018 - Feb 12, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की स्वीडन, ब्रिटेन और जर्मनी यात्राApr 16, 2018 - Apr 20, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्राApr 26, 2018 - Apr 28, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्राMay 11, 2018 - May 12, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्राMay 21, 2018 - May 22, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर यात्राMay 29, 2018 - Jun 02, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्राJun 09, 2018 - Jun 10, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका यात्राJul 23, 2018 - Jul 28, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्राAug 30, 2018 - Aug 31, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्राOct 27, 2018 - Oct 30, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्राNov 13, 2018 - Nov 15, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्राNov 17, 2018 - Nov 17, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की अर्जेंटीना यात्राNov 28, 2018 - Dec 03, 2018
प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिण कोरिया की यात्राFeb 21, 2019 - Feb 22, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव और श्रीलंका की यात्राJun 08, 2019 - Jun 09, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की कीर्गीस्तान यात्राJun 13, 2019 - Jun 14, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्राJun 27, 2019 - Jun 29, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की भूटान यात्राAug 17, 2019 - Aug 18, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्राAug 22, 2019 - Aug 27, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्राSep 04, 2019 - Sep 05, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की यात्राSep 21, 2019 - Sep 28, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की यात्राOct 28, 2019 - Oct 29, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की थाईलैंड की यात्राNov 02, 2019 - Nov 04, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील की यात्राNov 13, 2019 - Nov 15, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश यात्राMar 26, 2021 - Mar 27, 2021
प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिकी दौराSep 22, 2021 - Sep 25, 2021
प्रधानमंत्री मोदी का इटली और स्कॉटलैंड का दौराOct 29, 2021 - Nov 02, 2021
प्रधानमंत्री मोदी का जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौराMay 02, 2022 - May 05, 2022
प्रधानमंत्री मोदी का नेपाल दौराMay 16, 2022 - May 16, 2022
प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्राMay 23, 2022 - May 24, 2022
प्रधानमंत्री मोदी का जर्मनी और यूएई दौराJun 26, 2022 - Jun 28, 2022
प्रधानमंत्री मोदी का समरकंद, उज्बेकिस्तान दौराSep 15, 2022 - Sep 16, 2022
प्रधानमंत्री मोदी का जापान दौराSep 27, 2022 - Sep 27, 2022
प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्राNov 14, 2022 - Nov 16, 2022
प्रधानमंत्री मोदी की जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्राMay 19, 2023 - May 25, 2023
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका और मिस्र यात्राJun 20, 2023 - Jun 25, 2023
प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस और यूएई दौराJul 13, 2023 - Jul 15, 2023
प्रधानमंत्री मोदी की दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस यात्राAug 22, 2023 - Aug 26, 2023
प्रधानमंत्री मोदी का इंडोनेशिया दौराSep 06, 2023 - Sep 07, 2023
प्रधानमंत्री मोदी का दुबई दौराNov 30, 2023 - Dec 01, 2023
प्रधानमंत्री मोदी का संयुक्त अरब अमीरात और कतर दौराFeb 13, 2024 - Feb 15, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का भूटान दौराMar 22, 2024 - Mar 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का इटली दौराJun 13, 2024 - Jun 14, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का रूस और ऑस्ट्रिया दौराJul 08, 2024 - Jul 10, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का पोलैंड और यूक्रेन दौराAug 21, 2024 - Aug 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का ब्रुनेई और सिंगापुर दौराSep 03, 2024 - Sep 05, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौराSep 21, 2024 - Sep 24, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का लाओस दौराOct 10, 2024 - Oct 11, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का रूस दौराOct 22, 2024 - Oct 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना दौराNov 16, 2024 - Nov 22, 2024
प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत दौराDec 21, 2024 - Dec 22, 2024


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे, जिससे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी.  प्रधानमंत्री 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे. वह 10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे. उसी दिन एलिसी पैलेस में आयोजित एक रात्रिभोज में भी शामिल होंगे, जहां दुनियाभर के तकनीकी क्षेत्र के सीईओ और अन्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे. अगले दिन, 11 फरवरी को, प्रधानमंत्री एआई एक्शन समिट के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसकी मेजबानी पहले ब्रिटेन (2023) और दक्षिण कोरिया (2024) कर चुके हैं. इस उच्च स्तरीय बैठक के बाद, भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत भी होगी.

भारत और फ्रांस की साझेदारी पिछले कुछ वर्षों में मजबूत रही है, भले ही वैश्विक परिस्थितियां बदलती रही हों. दोनों देश 2047 और उसके बाद के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण बना रहे हैं, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: