Independence Day 2020: देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस (India Independence Day) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7वीं बार लाल किले के प्राचीर से झंडा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर गए और बापू को नमन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को अपना बधाई संदेश दिया है. पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं'
#स्वतंत्रतादिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2020
जय हिंद!
Happy Independence Day to all fellow Indians.
Jai Hind!
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूँ जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूँ जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संबोधन, 10 खास बातें
अमित शाह ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'आज हमें बहुत गर्व है कि जिस स्वतंत्र, सबल व समर्थ भारत का स्वप्न हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसको प्रधानमंत्री चरितार्थ कर रहें हैं।एक ओर गरीब व वंचित वर्ग को घर, बिजली, स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं दी तो वहीं दूसरी ओर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया.'
गृह मंत्री ने आगे लिखा, 'आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प लें और भारत में निर्मित स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दें। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.'
आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प लें और भारत में निर्मित स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दें।
— Amit Shah (@AmitShah) August 15, 2020
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी.
भारत के ७४वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 15, 2020
Warm greetings to every Indian on the occasion of 74th Independence Day.#IndiaIndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस pic.twitter.com/AQjByCa9hS
कोरोना संकट के बीच मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दूरी का भी खासा खयाल रखा गया है.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले पर इस बार खास तैयारियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं