भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए अगले महीने राज्य के दौरे की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. चौधरी ने कहा कि अभी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, यह दौरा राज्यव्यापी महासंपर्क अभियान के दौरान होगा, जो बुधवार को शुरू हुआ और 30 जून को समाप्त होगा.
सम्राट चौधरी ने कहा, "जैसा कि हाल ही में कहा गया है, हमने प्रधानमंत्री से महासंपर्क अभियान के दौरान बिहार का दौरा करने का आग्रह किया था. हमें सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. तारीख तय होने के बाद हम आगे की जानकारी साझा करेंगे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय बचा है. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 2019 में प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में से एक को छोड़कर सभी पर जीत हासिल की थी, लेकिन पिछले साल अगस्त में उसके बिहार में सत्ता से बाहर हो जाने के बाद से पार्टी को राज्य में कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा है.
बिहार में एक मजबूत राज्य-स्तरीय नेतृत्व से वंचित भाजपा मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ गठबंधन में जीत हासिल करके मजबूत हुई थी और वर्तमान में वह सत्ताधारी 'महागठबंधन' के खिलाफ अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री के करिश्मे पर बहुत अधिक निर्भर है. 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग ने बिहार में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें जद (यू) ने 16 सीट जीती थी.
ये भी पढ़ें :-
AIMIM केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल का समर्थन नहीं करेगी : ओवैसी
सरकार मणिपुर में शांति बहाली, पीड़ितों की घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : गृहमंत्री अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं