विज्ञापन
This Article is From May 25, 2020

आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार, PM मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद

दुनियाभर के देशों में आज ईद (Eid) का त्योहार मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुछ देर पहले ईद की बधाई देते हुए ट्वीट किया है.

आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार, PM मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद
पीएम मोदी ने ईद की मुबारकबाद दी. (फाइल फोटो)
  • आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार
  • पीएम मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद
  • कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी ईद की बधाई
नई दिल्ली:

दुनियाभर के देशों में आज ईद (Eid) का त्योहार मनाया जा रहा है. लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए भी मुबारकबाद दे रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुछ देर पहले ईद की बधाई देते हुए ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने लिखा, 'ईद-उल-फितर पर बधाई. इस विशेष अवसर पर करुणा, भाईचारे और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाएं. सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहें.'

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने रविवार को कहा कि इस बार की ईद काफी अलग होगी. ऐसा पहली बार होगा जब लोग अपने घरों पर ही ईद मनाएंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि, इससे त्योहार की चमक फीकी नहीं पड़ने देंगे. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में नकवी ने कहा, 'ऐसा पहली बार होगा जब हम कोविड-19 महामारी के चलते ईद अपने घरों में मनाएंगे और घर पर ही नमाज पढ़ेंगे, लेकिन इससे त्योहार की चमक फीकी नहीं पड़ने देंगे. हम दुआ करेंगे कि देश को जल्द से जल्द कोरोना से छुटकारा मिले.' अन्य केंद्रीय मंत्रियों व मुख्यमंत्रियों ने भी ईद की मुबारकबाद दी.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेश के मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा, 'रमजान माह की समाप्ति पर यह पर्व खुशियों का पैगाम लेकर आता है. इस समय कोरोना के संकट के कारण परस्पर मिल-जुलकर त्योहार मनाए जाने का संयोग नहीं हो पा रहा. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी समुदाय अपने त्योहार और पर्व मना रहे हैं. ईद पर पारम्परिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाते हुए पर्व मनाने का आग्रह करता हूं.'

VIDEO: लॉकडाउन में कैसे पढ़ें ईद की नमाज?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Eid Festival, Eid Mubarak, Eid PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com