प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो दिन में चार दक्षिण भारतीय राज्यों का दौरा कर रहे हैं. दौरे के दौरान, पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से छह महीने से भी कम समय से पहले और कई राज्यों में केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपालों और सत्तारूढ़ दलों के बीच चल रही लड़ाई के बीच पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पीएम मोदी ने इस दौरे का मकसद भारत के विकास पथ को मजबूत करना बताया है. वहीं, पीएम मोदी के इस दौरे को कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के काउंटर के रूप में देखा जा रहा है. दो महीने से जारी कांग्रेस की यात्रा में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और मीडिया में भी इसकी चर्चा काफी है.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'अगले 2 दिनों में, मैं भारत के विकास पथ को मजबूत करने के मकसद से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दक्षिण में 4 राज्यों- कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर रहूंगा.'
"कमल को दिया एक-एक वोट मेरी शक्ति बढ़ाएगा...": हिमाचल में वोटिंग से पहले PM ने लिखा जनता को खत
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (केएसआर) रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत की पहली ‘वंदे भारत' एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी. प्रधानमंत्री ने ‘भारत गौरव काशी दर्शन' ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई, जो रेलवे की ‘भारत गौरव' ट्रेन नीति के तहत कर्नाटक के मुजराई विभाग द्वारा चलाई जाएगी.
उन्होंने संत-कवि कनक दास की जयंती के मौके पर उनकी और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की.
इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया और एयरपोर्ट पर नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया.
पीएम मोदी तमिलनाडु का दौरा भी करेंगे, इस विपक्ष शासित राज्य में भाजपा बार-बार प्रयास करने के बाद भी अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवा पाई.
पीएम मोदी ने दक्षिण भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
पीएम शनिवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम तेलंगाना के रामागुंडम में 9,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे, जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पीएम मोदी और भाजपा के मुखर आलोचक रहे हैं. अगले आम चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों के महागठबंधन को एक साथ लाने की कोशिश में तेलंगाना के सीएम विपक्षी शासित राज्यों की यात्रा कर रहे हैं.
वहीं, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में राज्यपालों और राज्य सरकारों के बीच एक बड़ी लड़ाई चल रही है. तीन राज्यों के राज्यपालों पर राज्य सरकारों द्वारा "केंद्र की कठपुतली" की तरह काम करने का आरोप लगाया गया है, जिनका उनके साथ कई बार टकराव हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं