प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यानी 11 नवंबर को दक्षिण भारत की पहली "वंदे भारत" (Vande Bharat) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. इसी के साथ ही आज देश को 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है. दक्षिण भारत को चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे पर मिली है. यह ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी.
रेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन चेन्नई के एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से शुरू हो चुका है. बता दें कि रेल मंत्रालय ने वंदे भारत के ट्रायल रन की वीडियो भी जारी की है.दक्षिण भारत की यह पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 74 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो कि यात्रियों को चेन्नई से मैसूर तक केवल 6 घंटे 30 मिनट में पहुंचा देगी.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या होगा ट्रेन का रूट
चेन्नई से मैसूर ट्रेन नंबर 20607 चेन्नई रेलवे स्टेशन से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी. यह ट्रेन 10 बजकर 25 मिनट पर बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन यहां 5 मिनट तक के लिए रुकेगी, फिर 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना हो जाएगी. इसके बाद ट्रेन 12 बजकर 30 मिनट पर मैसूर पहुंचेगी.
वापसी की बात करें तो, मैसूर से चेन्नई के लिए ट्रेन नंबर 20608, 13 बजकर 05 मिनट पर (दोपहर 1 बजकर 05 मिनट) मैसूर से रवाना होगी. यह ट्रेन 14 बजकर 55 मिनट पर (दोपहर 2 बजकर 55 मिनट) बेंगलुरु पहुंचेगी. इस स्टेशन पर यह ट्रेन 5 मिनट रुककर 15 बजे (03 बजे) यह बेंगलुरु से चल देगी. इसके बाद 19 बजकर 35 मिनट (शाम 07:35 बजे) पर यह ट्रेन चेन्नई पहुंच जाएगी. इस ट्रेन के केवल दो स्टॉपेज होंगे- बेंगलुरु और कटपड़ी. इसके अलावा इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे.
ये भी पढ़ें :
- VIDEO: खड़ी ट्रेन के नीचे से पटरी पार कर रहा था शख्स, तभी चल पड़ी गाड़ी और...
- CM हेमंत सोरेन पर ED के कसते 'शिकंजे' के बीच दो बड़े सुधारों की तैयारी में झारखंड
- केरल सरकार ने गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को कुलाधिपति के पद से हटाया
केरल सरकार ने गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को कुलाधिपति के पद से हटाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं