विज्ञापन

PM मोदी ने विक्रम 1 लॉन्चिंग वाली टीम से की बात, बताया क्यों भेजा है 'वंदे मातरम' वाला कार्ड

Vikram-1 Launch: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च हो गया है. जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर स्कॉइरूट कंपनी के सीईओ को बधाई दी है. उन्होंने यह भी बताया कि 'वंदे मातरम' का मैसेज क्यों भेजा था.

PM मोदी ने विक्रम 1 लॉन्चिंग वाली टीम से की बात, बताया क्यों भेजा है 'वंदे मातरम' वाला कार्ड
पीएम मोदी ने विक्रम-1 लॉन्चिंग पर दी बधाई
  • भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च हो गया है. जिस पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है.
  • यह रॉकेट 12 बजकर 05 मिनट पर लॉन्च हुआ है. पीएम मोदी ने स्काईरूट की पूरी टीम को बधाई है.
  • पीएम मोदी ने पूरी टीम को मिलने भी बुलाया है. विक्रम-1 की लॉन्चिंग पर पूरी टीम उत्साहित दिखी.

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हो गया है. 12 बजकर 05 मिनट पर विक्रम-1 ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी और यह अपनी कक्षा में स्थापित हो गया. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी को फोन पर बधाई है. खास बात यह है कि यह रॉकेट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि उन्होंने 'वंदे मातरम' का मैसेज क्यों भेजा था, जो रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में स्थापित हो गया है. 

पीएम मोदी ने बताया क्यों भेजा 'वंदे मातरम' का  मैसेज 

पीएम मोदी ने सकाईरूट के फाउंडर पवन कुमार चंदना से बात करते हुए उन्हें बधाई दी है. वहीं जब पवन कुमार चंदना ने पीएम मोदी से पूछा कि उन्होंने वंदे मातरम का ही मैसेज क्यों भेजा था तो पीएम मोदी ने बताया कि 'इसकी वजह खास है. क्योंकि इस बार हमारा देश वंदे भारत की 150वीं वर्षगाठ मना रहा है, ऐसे में मैंने इसी को ध्यान में रखते हुए वंदे मातरम का मैसेज भेजा था. इसके अलावा वंदे मातरम ने देश के नौजवानों को जीने-मरने की प्रेरणा दी थी, आज का भारत वंदे मातरम के माध्यम से ही आगे बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने वंदे मातरम का मैसेज भेजा है.' पीएम मोदी का भेजा गया यह मैसेज विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष में भेज दिया गया है. 

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी पूरी टीम 

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं आत्मनिर्भर भारत की बात करता था तो मजाक भी उड़ाया जाता था. लेकिन अब भारत हर मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है. अंतरिक्ष की दुनिया में विक्रम-1 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत यहां भी आत्मनिर्भर हो गया है. इसलिए यह सफलता अहम है. दरअसल, इस रॉकेट को इस रॉकेट को भारत में बनाया गया है. पीएम मोदी ने विक्रम-1 की लॉन्चिंग में शामिल रही सकाईरूट की पूरी टीम को मुलाकात के लिए बुलाया है.

हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी विक्रम-1 को लॉन्च किया है. यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा है. ऐसे में यह और भी ज्यादा अहम रहा है. 18 जुलाई को इस रॉकेट की लॉन्चिंग 11 बजकर 30 मिनट पर होनी थी, लेकिन बाद में इसकी लॉन्चिंग दोपहर में 12 बजकर 05 मिनट पर की गई है. 

ये भी पढ़ेंः भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च, खासियत से लेकर इसे बनाने के पीछे का मकसद जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikram-1 Launch, Vikram-1 Launched, Sriharikota Space Center, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com