पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन (Pravasi Bharatiya Divas) का उद्घाटन किया. प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं बुद्ध में है. इसलिए ओडिशा (PM Modi In Odisha) की इस धरती पर आपका स्वागत करना उनके लिए बहुत विशेष हो जाता है. उन्होंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है. उनको बहुत खुशी होती है जब वह पूरी दुनिया में सभी भारतीय साथियों से मिलते हैं और बातचीत करते हैं. उनको जो प्यार मिलता है वो उसे भूल नहीं सकते. सभी का वो स्नेह वो आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है.
"भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही"
पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में भारत की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है. ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहा है. वो दिन भी दूर नहीं जब आप किसी मेड इन इंडिया विमान से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे. भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही है. आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज़ को पूरी ताकत से उठाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH भुवनेश्वर(ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहा है। वो दिन भी दूर नहीं जब आप किसी मेड इन इंडिया विमान से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे...भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही है... आज भारत… pic.twitter.com/je1YaKFJq3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2025
"आपकी वजह से गर्व से सिर ऊंचा हो रहा"
पीएम मोदी ने कहा कि आज वह सभी का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त करना चाहते हैं और उनको थैंक्यू भी बोलना चाहते हूैं. क्योंकि उनकी वजह से उन्हें दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा रखने का मौका मिलता है. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में वह दुनिया के अनेकों लीडरों से मिले, दुनिया का हर लीडर भारत और प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करता है. इसका एक बड़ा रीजन सोशल वैल्यूज हैं, जो आप सभी वहां की सोसाइटी में एड करते हैं.
हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी नहीं हैं, डेमोक्रेसी हमारी लाइफ का हिस्सा है.भारतीय जहां भी जाते हैं वहां की सोसाइटी के साथ जुड़ जाते हैं. वह जहां जाते हैं वहां के रूल्स और परंपराओं की इज्जत करते हैं.
"विकास भी और विरासत भी"
आज का भारत 'विकास भी और विरासत भी' इस मंत्र पर चल रहा है. G20 के दौरान भी हमने देश के कोने-कोने में इसलिए बैठकें रखी ताकि दुनिया भारत की विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव ले पाए.
#WATCH भुवनेश्वर(ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का भारत 'विकास भी और विरासत भी' इस मंत्र पर चल रहा है। G20 के दौरान भी हमने देश के कोने-कोने में इसलिए बैठकें रखी ताकि दुनिया भारत की विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव ले पाए..." pic.twitter.com/aSGecuDXmi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2025
"आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी"
पीएम मोदी ने कहा कि भारत प्रवासी भारतीयों की सुविधा और आराम को बहुत महत्व देता है. उनकी सुरक्षा और कल्याण देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है. संकट की स्थिति में भी हम अपने प्रवासी भारतीयों की मदद करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, चाहे वे कहीं भी हों. यह आज भारत की विदेश नीति के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है.
ओडिशा की महान विरासत का भी जिक्र
पीएम मोदी ने ओडिशा की धरती पर प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि वे सभी आज जिस महान धरती पर जुटे हैं वो भी भारत की समृद्ध विरासत का प्रतिबिंब है. ओडिशा में कदम-कदम पर हमारी विरासत के दर्शन होते हैं. सैकड़ों साल पहले भी ओडिशा से हमारी व्यापारी कारोबारी लंबा सफर करके बाली, सुमात्रा, जावा जैसी जगहों तक जाते थे...ओडिशा में आज भी बाली यात्रा का आयोजन होता है.
पीएम ने कहा कि दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था. हमारी इस विरासत का ये वही बल है, जिसकी प्रेरणा से आज भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं