विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2023

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ISRO मुख्‍यालय, चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से की मुलाकात

बेंगलुरु:
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ISRO मुख्‍यालय पहुंचे और यहां उन्‍होंने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. यहां इसरो कमांड सेंटर में पीएम मोदी को वैज्ञानिकों ने पूरा चंद्रयान मॉडल दिखाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में ISRO मुख्‍यालय पहुंचे और यहां उन्‍होंने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. यहां इसरो कमांड सेंटर में पीएम मोदी को वैज्ञानिकों ने पूरा चंद्रयान मॉडल दिखाया. उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में जानकारी भी दी गई. 
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख को गले लगाकर पीठ थपथपाई. उसके बाद इसरो प्रमुख ने प्रधानमंत्री को चंद्रयान-3 की प्रोसेस के बारे में बताया. इसरो प्रमुख ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि चंद्रयान-3 कैसे चांद पर उतरा, उसके बाद वो रोवर प्रज्ञान कैसे काम करेगा. प्रधानमंत्री ने सारी चीजों को समझा.
  3. इससे पहले कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे के बाहर एकत्र लोगों का अभिवादन किया. इस  दौरान उन्‍होंने इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जिक्र किया और 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान' का नारा दिया. 
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि हमारे वैज्ञानिक समुदाय ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.  मैं देख रहा हूं कि आप सभी खुशी और गर्व से भरे हुए हैं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वही खुशी मुझे ग्रीस में, जोहान्सबर्ग में देखने को मिली...पूरी दुनिया भारत की सराहना कर रही है. मैं यहां की ख़ुशी साफ़ देख सकता हूं. छोटे-छोटे बच्चे भी कितने प्रसन्नचित्त दिखाई देते हैं. मैं अपने वैज्ञानिकों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं.
  5. दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे. पीएम मोदी ने बताया कि उन्‍होंने निर्णय लिया था कि वह अपनी विदेश यात्रा के  बाद सीधे बेंगलुरु आएंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे.  
  6. चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे. मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे.
  7. मोदी चंद्रयान-2 मिशन के 'विक्रम' लैंडर की योजनाबद्ध ‘सॉफ्ट लैंडिंग' देखने के लिए छह सितंबर, 2019 की रात भी बेंगलुरु आए थे. हालांकि सात सितंबर की सुबह, चंद्रमा की सतह पर उतरने से बमुश्किल कुछ मिनट पहले, चंद्रमा की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर ऊपर, इसरो का यान से संपर्क टूट गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, ISRO, ISRO Scientists, Chandrayan 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com