PM Narendra Modi Birthday: कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ 21 जून को 88.09 लाख और 27 अगस्त को 1.03 करोड़ के रिकॉर्ड टीकाकरण के बाद आज पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) पर भी रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर 20 दिन की मेगा इवेंट करवाई जा रही है, जिसका नाम है सेवा और समर्पण अभियान. ये अभियान 7 अक्टूबर को खत्म होगा. इसके अलावा जन्मदिन के मौके पर देशभर में रिकॉर्ड डेढ़ करोड़ कोरोना के टीके लगाने की तैयारी की गई है. इसके साथ ही कई जगह बल्ड डोनेशन कैंप लगाए गए हैं. साथ ही बीजेपी इस दौरान पीएम मोदी के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का जश्न भी मनाएगी.पीएम मोदी 13 साल तक गुजरात के सीएम रहे और अब 7 साल से पीएम हैं. केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया है कि चलो #वैक्सीन सेवा करें, जिन्होंने टीके की डोज नहीं ली है वो ले लें और उन्हें (पीएम मोदी) जन्मदिन का गिफ्ट दें. बीजेपी के नेताओं ने टीकाकरण मुहिम के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य के अधिकारियों को दैनिक दर दोगुना करने के लिए कहा है. साथ ही अपने हेल्थ वॉलियंटर्स को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आज अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगे.
7 अक्टूबर तक चलने वाले 20-दिवसीय मेगा कार्यक्रम के दौरान पार्टी बड़े पैमाने पर स्वच्छता और रक्तदान अभियान चलाएगी. प्रधानमंत्री को उनके प्रयासों के लिए बधाई देने के लिए पांच करोड़ पोस्टकार्ड भेजेगी. भाजपा ने एक बयान में कहा कि होर्डिंग्स के जरिए पीएम मोदी को "मुफ्त खाद्यान्न और गरीबों के लिए टीकाकरण" के लिए धन्यवाद देना भी इसी अभियान का हिस्सा होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तर प्रदेश में, जहां अगले साल चुनाव होने हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ता 71 स्थानों पर गंगा नदी को साफ करने के लिए अभियान चलाएंगे. पार्टी ने बयान में कहा है कि उन बुद्धिजीवियों और प्रसिद्ध हस्तियों को इवेंट अटेंड करने के लिए न्योता दिया जाएगा, दो पीएम मोदी के जीवन और उनकी उपलब्धियों में रुचि रखते हैं. देश की प्रमुख हस्तियों की राय और लेख विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित किए जाएंगे ताकि संदेश जनता तक पहुंच जाए. पार्टी के बयान में कहा गया, "बुद्धिजीवियों और प्रसिद्ध हस्तियों को उन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो पीएम मोदी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। विभिन्न भाषाओं में, प्रमुख हस्तियों द्वारा राय और लेख प्रकाशित किए जाएंगे ताकि संदेश जनता तक पहुंचे।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं