विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2023

UAE के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, अबू धाबी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत करेंगे

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे को खत्म करने के बाद आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर पहुंचे. जहां अबू धाबी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी होंगे.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं.

संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान मोदी शीर्ष नेतृत्व के साथ खासतौर पर ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर बातचीत कर सकते हैं. इस दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे.  पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद अबू धाबी पहुंचे हैं. वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बैस्टिल दिवस परेड में शामिल हुए थे और उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे.

प्रधानमंत्री ने यूएई की यात्रा पर रवाना होने से पहले बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था, ‘‘मैं अपने मित्र शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से मुलाकात करने के लिए उत्साहित हूं.'' उन्होंने कहा था, ‘‘दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच परस्पर मजबूत संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में सक्रिय हैं.''

संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ खासतौर पर ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा एवं रक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं. इस दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा भी करेंगे. दोनों देशों के बीच आर्थिक भागीदारी को नयी गति देने वाले वृहद आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर कोविड-19 महामारी के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे.

संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासी भारतीय समुदाय सबसे बड़ा जातीय समुदाय है और देश की कुल आबादी में उसकी तकरीबन 30 फीसदी हिस्सेदारी है. संयुक्त अरब अमीरात के रिकॉर्ड के अनुसार, 2021 में देश में प्रवासी भारतीय नागरिकों की संख्या लगभग 35 लाख थी.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में यमुना उफान पर, सेना के मोर्चा संभालते कुछ यूं बदली तस्वीर

ये भी पढ़ें : "स्थिति जल्द सामान्य होगी अगर...": दिल्ली में बाढ़ के हालात पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi UAE Visit, PM Modi In UAE, Abu Dhabi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com