प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व,100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है. ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिसे mother of democracy का गौरव हासिल है. लोकतंत्र की हमारी हजारों वर्षों की महान परंपरा ने इस 15 अगस्त को भारत ने अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश में प्रवेश किया. हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है. एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन-सहन, खानपान हैं. ये Vibrant Democracy का बेहतरीन उदाहरण है.
सुरक्षा परिषद और NSG में भारत के प्रवेश का समर्थन करता रहेगा अमेरिका, पीएम मोदी से बोले बाइडेन
पीएम मोदी ने कहा कि प्रदूषित पानी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या है. इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए हम पूरे भारत में 17 करोड़ से अधिक घरों को स्वच्छ, पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के सामने प्रतिगामी सोच (Regressive Thinking) और अतिवाद (Extremism) का खतरा बढ़ता जा रहा है. इन परिस्थितियों में, पूरे विश्व को (विज्ञान आधारित) Science-Based, तर्कसंगत (Rational) और प्रगतिशील सोच (Progressive Thinking) को विकास का आधार बनाना ही होगा. प्रतिगामी सोच (Regressive Thinking) के साथ, जो देश आतंकवाद का political tool के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि आतंकवाद, उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये आवश्यक है कि हम UN को Global Order, Global Laws और Global Values के संरक्षण के लिए निरंतर सुदृढ़ करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पिछले वर्ष महासभा का सत्र कोविड-19 महामारी के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पहली द्विपक्षीय मुलाकात करने और शुक्रवार को पहले प्रत्यक्ष क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के बाद मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे थे.
बाइडन की मेजबानी में वाशिंगटन में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा. 25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा. वहीं, विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के 1.3 अरब लोगों की भावनाओं को आवाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, वह यहां पर कल 76वें यूएनजीए सत्र को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान सदस्यता अब और भी महत्वपूर्ण है.''
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पीएम मोदी के बीच खूब हुआ मजाक, जमकर लगे ठहाके
मोदी शनिवार सुबह ‘संयुक्त राष्ट्र जनरल डिबेट' में विश्वभर के नेताओं को संबोधित करेंगे. विश्व संगठन को संबोधित करने वाले वह पहले वैश्विक नेता होंगे. हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने की. महासभा में संबोधन के बाद मोदी भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.
सयुंक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का संबोधन, बोले - हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं