- भारत को टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.
- टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत के बाद पहली बार हार का सामना किया है.
- भारत के पास अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच बचे हैं जिन्हें जीतकर ही सेमीफाइनल की राह बन सकती है.
India Semi Final Scenario, T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इससे टीम इंडिया के सेमीफाइनल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. लीग स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत के बाद पहली हार मिली है और इस हार से उसके अगले राउंड में पहुंचने की संभावनाएं कम हो गई है. हालांकि, टीम इंडिया रेस से बाहर नहीं हुई है और वह अभी भी अपने बचे बाकी के दो मैच जीतकर सेमीफाइनल तक रास्ता तय कर सकती है. लेकिन इस दौरान चीजें रन रेट पर आकर निर्भर करेगी.
दो जीत भी नहीं होगी काफी!
सुपर-8 के ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका अभी टॉप पर है और उसके 2 अंक हैं. जबकि टीम इंडिया के अंकों का खाता नहीं खुला है. भारत अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 जनवरी को 01 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा. अगर टीम इंडिया अपने दो मैच जीत जाए तो उसके 4 अंक होंगे. ग्रुप में तीन टीमें 4 अंकों तक अपना अभियान अंत तक सकती है.
अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना मैच हार जाए तो वह 4 अंकों तक फिनिश करेगी. इसके अलावा वेस्टइंडीज सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत जाए तो वेस्टइंडीज के 4 अंक होंगे और दक्षिण अफ्रीका के भी. ऐसी सूरत में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के 4-4 अंक होंगे. ऐसी स्थिति में जिस टीम का रन रे बेहतर होगा, वो ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में रहेगी और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
क्या एक जीत के साथ भी भारत पहुंच सकता है सेमीफाइनल में
भारत का एक जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन तकनीकि तौर पर यह संभव है. ऐसी सूरत में उसे उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे आखिरी मैच जीत जाए. ऐसी सूरत में दक्षिण अफ्रीका के 6 अंक होंगे. इसके अलावा भारत या तो जिम्बाब्वे को या फिर वेस्टइंडीज को हरा दें. ऐसे में दोनों टीमें अपना बचा हुआ मैच भी हार जाए तो भारत 2 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. ऐसी सूरत में नेट रन रेट मायने रखेगा. हालांकि, एक जीत के साथ भारत सेमीफाइनल पहुंचेगा या नहीं यह सिर्फ भारत के हाथ पर निर्भर नहीं करेगा बल्कि उसे बाकी परिणामों पर भी निर्भर करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: IND vs SA, T20 World Cup: अजिंक्य रहाणे ने हार के बाद प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी को मौका देने पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs West Indies Live Streaming: जिम्बाब्वे फिर करेगी उलटफेर! कब और कहां फ्री में देख पाएंगे मैच लाइव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं