कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ मंदिर दौरा उत्तराखंड में आने वाले चुनावों से पहले पार्टी की मार्केटिंग के लिए था. सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए व पूजा अर्चना की और आदि शंक्राचार्य की मूर्ति का अनावरण भी किया. उन्होंने 130 करोड़ रुपए की कीमत के कई पुर्नविकास परियोजानाओं का भी उद्धाटन किया.
अयोध्या, तीर्थस्थलों के विकास से भारत का गौरव सदियों बाद लौट रहा है : केदारनाथ में बोले PM मोदी
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कांग्रेस नेता रावत ने हरिद्वार में तिलभंडेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद कहा, "पीएम यहां भाषण देने आए हैं. वो यहां अपनी पार्टी की मार्केटिंग करने आए हैं. हम अपने मंदिरों में ज्योतिर्लिंग देखते हैं, अपने शिव मंदिरों में भगवान केदार को देखते हैं. हम शिव मंदिरों में जल चढ़ाने जा रहे हैं. पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता शिव मंदिरों में जल चढ़ा रहे हैं. वे 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में ऐसा कर रहे हैं. हम देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. लोकतंत्र की रक्षा की जानी चाहिए."
रावत ने आगे कहा, "अब अगर महंगाई जरा भी और बढ़ी तो लोग अपना गुस्सा काबू नहीं कर सकेंगे." गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. साल 2017 के चुनाव में यहां भाजपा को 57 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें आई थीं और बाकी सीटें अन्यों ने जीती थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं