पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में 20 किलोमीटर की जीप सफारी का आनंद लिया. पीएम ‘प्रोजेक्ट टाइगर' के 50 साल पूरे होने के मौके पर मैसूर में देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शाम को दिल्ली के गोल डाक खाना स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च भी जाएंगे. यहां पीएम मोदी ईस्टर के मौक़े पर प्रार्थना में सम्मिलित होंगे.
सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च दिल्ली के फादर फ्रांसिस स्वामीनाथन ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां चर्च में आ रहे हैं. हम उनके लिए प्रार्थना करेंगे...उनका आना एक बहुत बड़ा संदेश देता है कि वे सबका साथ-सबका विकास में सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH हम बहुत उत्साहित हैं, पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां चर्च में आ रहे हैं। हम उनके लिए प्रार्थना करेंगे...उनका आना एक बहुत बड़ा संदेश देता है कि वे सबका साथ-सबका विकास में सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं: फ्रांसिस स्वामीनाथन, फादर, सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च,… pic.twitter.com/JKVkDm2fTq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2023
देश के आगामी चुनावों के मद्देनज़र ईसाई समुदाय में पहुंच बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है. इस सप्ताह ही भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज III ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को कोट्टायम में अपने मुख्यालय का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था. पीएम मोदी 25 अप्रैल को केरल के दौरे पर भी जाएंगे.
इस दौरान ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भी उनके साथ रहेंगे. एंटनी को शामिल कराने के फ़ैसले के पीछे भी ईसाई समुदाय को साथ लाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. इसके बाद आज शाम बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे. इसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें : दिल्ली समेत कई शहरों में CNG-PNG की कीमतों में कटौती, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
ये भी पढ़ें : Coronavirus : भारत में कोरोना के 5,357 नए मामले दर्ज, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं