Covid-19 In India: कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है. पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,357 नए मामले सामने आए हैं. बीते दिन देशभर में कोरोना के कुल 6,155 नए मामले सामने आए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो आज कोरोना के नए मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में 3,726 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,41,92,837 तक पहुंच गया.
देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,57,894 टेस्ट किए गए. जिसके बाद कोरोना टेस्टिंग की संख्या कुल 92.27 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं एक्टिव केसलोड 32,814 है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक (95.21 करोड़ दूसरी खुराक और 22.87 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के टीके की 659 खुराक दी गई. देश में कोरोना से ठीक होने की दर वर्तमान में 98.74% है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देशभर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में एहतियात के तौर पर कई राज्यों ने मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक समीक्षा बैठक की और राज्यों को सतर्क रहने और COVID-19 की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से 10 और 11 अप्रैल को सभी अस्पताल बुनियादी ढांचे में मॉक ड्रिल करने का भी आग्रह किया.
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ये भी पढ़ें : PM मोदी ने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में की 20KM की जीप सफारी, आज बाघों की नई संख्या करेंगे जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं