- दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
- पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी
- ट्रेन से लाखों यात्रियों को फायदा होगा
PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी से दिल्ली तक का सफर करने वाले लोगों के लिए खुशी की खबर है. भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए एक एडवांस्ड सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत का संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार को वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 18 दिसंबर 2023 को दोपहर 2:15 बजे वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को आधिकारिक तौर पर रवाना करेंगे. यह रेल कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उल्लेखनीय है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करना है, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके. यह ट्रेन असंख्य बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है जो यात्रियों को विमान जैसा यात्रा अनुभव और उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करेगी. इस ट्रेन को 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्वदेशी रूप से बनाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लाखों यात्रियों को फायदा होगा
वाराणसी से इस वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से प्रयागराज, कानपुर और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें एक अतिरिक्त तेज़ और आधुनिक यात्रा विकल्प मिलेगा.
जानें इसकी खासियत
रेलवे मंत्रालय में एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जिसका संचालन रेल मंत्रालय देश में शुरू करने जा रहा है.'' उत्तरी रेलवे ने प्रेस में जारी किए अपने बयान के साथ ही भगवा रंग की ट्रेन की एक तस्वीर भी साझा की है.
उत्तरी रेलवे ने कहा, ‘‘ट्रेन में यात्रा करते समय सूचना और मनोरंजन प्रदान करने वाला वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, आरामदायक व्यवस्था, बायो-वैक्यूम शौचालय, रोशनी की एलईडी व्यवस्था, हर सीट के नीचे चार्जिंग सुविधा और हर सीट पर किताब पढ़ने के लिए रोशनी जैसी बेहतर यात्री सुविधाएं हैं.'' बयान में कहा गया है कि ट्रेन में हवा की रोगाणु मुक्त आपूर्ति के लिए यूवी लैम्प के साथ बेहतर एयर कंडीशनिंग सिस्टम है. इसमें जलवायु परिस्थितियों/यात्रियों की संख्या के अनुसार एयर कंडीशनिंग को कम या ज्यादा करने की भी व्यवस्था है.
#MondayMotivation #PMVision4Railways pic.twitter.com/43tHk1oGnx
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) December 18, 2023
जानें टाइमिंग
सोमवार को दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर इसे वाराणसी से नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 दिसंबर, 2023 से शुरू होने वाला है. वाराणसी से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करके, ट्रेन सुबह 07:34 बजे प्रयागराज, सुबह 09:30 बजे कानपुर सेंट्रल और अंत में दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी यात्रा में ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी, शाम 7:12 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 9:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और रात 11:05 बजे वाराणसी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
जानिए रंग को लेकर क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल में पत्रकारों के साथ बातचीत में इस बात से इनकार कर दिया था कि वंदे भारत ट्रेन का रंग नारंगी या भगवा होने के पीछे कोई राजनीति है. उन्होंने कहा था कि रंगों का चुनाव पूरी तरह से वैज्ञानिक सोच के आधार पर होता है. उन्होंने कहा था, "मनुष्य की आंखों को दो रंग सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं - पीला और नारंगी. यूरोप में लगभग 80 फीसदी ट्रेनों का रंग नारंगी या पीले और नारंगी के संयोजन वाला है."
ये भी पढ़ें- Heavy Rain in Tamil Nadu: तमिलनाडु में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
ये भी पढ़ें- बीजेपी ने एक्स पर शेयर किया 'इंकलाब' फिल्म का क्लिप, कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान पर साधा निशाना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं