विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

पीएम मोदी ने देश को समझाया 'मुफ्त' मिल रही बुलेट ट्रेन, पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुप्रतीक्षित और सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ रख दी है.

पीएम मोदी ने देश को समझाया 'मुफ्त' मिल रही बुलेट ट्रेन, पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें
पीएम शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद:
  1. न्यू इंडिया ने एक बड़ा सपना पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. यह भारत के लिए भावुक क्षण है और जापान ने साबित कर दिया कि वह हमारा मजबूत दोस्त है. 
  2.  जितनी जापान की कुल जनसंख्या है...भारत में उतने लोग एक सप्ताह में ट्रेन से सफर कर लेते हैं. वडोदरा में बन रहा रेलवे संस्थान यहां के युवाओं को आधुनिक ट्रेनिंग मुहैया करेगा.
  3. हम पश्चिम और पूर्वी क्षेत्र के लिए फ्राइट कॉरीडोर बना रहे हैं. हाई स्पीड फ्रेट कॉरीडोर बनने से इकोनॉमी को भी रफ्तार मिलेगी. हम 106 नदियों को आपस में जोड़ने पर भी काम कर रहे हैं.
  4. बुलेट ट्रेन के लिए हम भले ही जापान से तकनीकी ले रहे हों लेकिन इसमें लगने वाले ज्यादातर पार्ट भारत में ही बनाए जाएंगे. तकनीकी का इस्तेमाल हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए ही किया जाना चाहिए.
  5. अगर हम इतनी जल्दी इस प्रोजक्ट की इतनी जल्दी आधारशिला रख पाए हैं तो इसका सारा श्रेय हमारे सबसे नजदीकी दोस्त शिंजो आबे को मिलना चाहिए क्योंकि इन्होंने इसमें निजी रुचि दिखाई है. यह भारत और जापान के लिए ऐतिहासिक दिन है. अब हमारे लिए ऐस समय नहीं रहा है कि हमें धीरे-धीरे किसी प्रोजेक्ट में आगे बढ़ें. 
  6. जब कोई शख्स कुछ खरीदता है तो एक-एक पैसे का हिसाब लगाता है. कोई एक बाइक खरीदता है तो 10 बैकों के चक्कर लगाता है और आधा प्रतिशत का ब्याज कम हो जाए तो खुशियां मनाता है. लेकिन क्या कोई ऐसा दोस्त या बैंक मिल सकता है जो मुफ्त में लोन दे. यह एक प्रोजेक्ट एक तरह से मुफ्त ही बनेगा.
  7. लोग पूछते थे कि मोदी बुलेट ट्रेन कब लाएंगे... अब जब लाना शुरू किया तो लोग पूछ रहे हैं कि क्यों लाएंगे...बुलेट ट्रेन जापान की ओर से भारत को दी गई एक बहुत बड़ी सौगात है.
  8. इस ट्रेन से काफी वक्त बचेगा और दोनों शहरों के बीच सड़क पर चलने वाली हजारों गाड़ियों की संख्या में कमी आएगी. पर्यावरण पर असर पड़ेगा और दोनों शहरों के बीच का पूरा एरिया सिंगल इकॉनमिक जोन में बदल जाएगा. 
  9. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तेज गति, तेज प्रगति, तेज टेक्नॉलजी के माध्यम से तेज परिणाम लाएगा. सुविधा सुरक्षा के साथ रोजगार भी आएगा.
  10. एक अच्छा दोस्त समय और सीमा के बंधनों से परे होता है. जापान ने दिखा दिया है कि वह भारत का कितना मजबूत दोस्त है. 
VIDEO: बुलेट ट्रेन पर सबसे सटीक जानकारी और पूरा अपडेट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com