विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2017

मजेंटा लाइन के उद्धाटन के बाद PM मोदी बोले, जब मेरी सरकार आई तो खबर छपती थी लोग दफ्तर समय से आने लगे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजेंटा लाइन मेट्रो का उद्घाटन के बाद अपने भाषण में क्रिसमस पर बधाई दी और इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भी याद किया.

मजेंटा लाइन के उद्धाटन के बाद PM मोदी बोले, जब मेरी सरकार आई तो खबर छपती थी लोग दफ्तर समय से आने लगे हैं
मजेंटा लाइन मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी भाषण देते हुए
नई दिल्ली:
  1. आज पूरा विश्‍व क्रिसमस मना रहा है. ये दिन भगवान ईशु के जन्‍म का पर्व है. उनहोंने कहा कि आज दो भारत रत्‍न का भी जन्‍म दिन है. अटल बिहारी वाजपेयी और मदनमोहन मालवीय जी का. 
  2. मैं अपने राज्‍य में आया हूं. उत्‍तर प्रदेश ने मुझे गोद लेकर लालन पालन किया है ओर मुझे नई जिम्‍मेदारियां दी हैं. बनारसवासियों ने मुझे सांसद बनाया है. उत्‍तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों ने देश को स्थि‍र सरकार ने देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई. 
  3. आज बेटौनिकल गार्डन की मेट्रो का उद्घाटन किया. उन्‍होंने कहा कि आज के युग में मेट्रो आ गई. उन्‍होंने कहा कि इस पर करोड़ रुपये की लागत लगती है. बहुत बारीकी से लागू करना होता है. आने वाले 100 साल तक, आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी तक लाभ मिलता हैं. ये व्‍यवस्‍थाएं दूरगामी होती हैं. 
  4. 2022 में पेट्रोलियम की मांग और बढ़ने वाली है. हम चाहते हैं कि जो हम बाहर से तेल मांगते हैं उसमें कुछ कमी कर सकते हैं क्या. देश का धन हम बचा सकते हैं क्या. इसका लाभ हमें आने वाले समय में मिलेगा.
  5. इस मेट्रो के साथ सोलर एनर्जी को भी जोड़ा गया है जो इस मेट्रो के खर्च को कम करने में भी काम आएगी. अब जो निजी वाहनों से जाते हैं वह भी इससे जाएंगे. पेट्रोलियम का खर्च बचेगा और पर्यावरण को मदद मिलेगी.
  6. देश में सपन्नता बहुत है लेकिन इससे जनता को दूर रखा गया. कोई भी काम लेकर जाओ तो लोग पूछते हैं इसमें मेरा क्या.कभी-कभी हमारे देश में ये मानकर ही चला जाता है ऐसा ही रहेगा और ऐसा ही चलेगा.
  7. प्राथमिकता बदलती है और आने वाले समय में इसका फायदा होगा. दो मेगावाट बिजली सोलर से उत्‍पन्‍न होगी जो मेट्रो के खर्च को कम करने में फायदेमंद होगी. 
  8. पेट्रोलियम पदार्थ के खर्च में बचत होगी. मैं चाहता हूं मेट्रो ट्रेवलिंग एक चिंता का विषय होना चाहिए. हर आदमी को सोचना चाहिए कि हमें सार्वजनिक वाहनों से ज्‍यादा इसका इस्‍तेमाल करना चाहिए. 
  9. आज अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन को गुड गर्वोंस के रूप में भी मनाते हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत अटल जी के ही समय शुरू की गई थी.
  10. हमने बीड़ा उठाया है कि 2019 को हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ देंगे. शेरशाह सूरी के बाद वाजपेयी जी ने पूरे देश को सड़क से जोड़ने का काम शुरू किया था. मेट्रो का सपना भी वाजपेयी ने ही देखा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Magenta Line Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com