विज्ञापन

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बात की, जानिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्या हुई चर्चा?

PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.’’

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से बात की, जानिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर क्या हुई चर्चा?
  • PM मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से पश्चिम एशिया की स्थिति पर फोन पर चर्चा की.
  • मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए शांति और सुरक्षा बहाल करने पर सहमति जताई.
  • दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही के महत्व पर सहमति जताई. बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा की और पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की.

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.''

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.'' मोदी ने नाह्यान के साथ बातचीत में दोहराया कि भारत यूएई पर हुए सभी हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें लोगों की जान गई और आम लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा.

उन्होंने कहा, ‘‘(हम) इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है. हमने यह भी तय किया कि पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के लिए वे मिलकर काम करते रहेंगे.''

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से यह दूसरी बार है जब मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से बातचीत की है. ईरान ने अमेरिका और इजराइल के जवाब में कई खाड़ी देशों पर हमले किए हैं. मौजूदा संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के कई देशों के नेताओं से भी बात की है, जिनमें सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, जॉर्डन, इजराइल और ईरान के नेता शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :  जनाजा को देख सब झुका देते हैं सिर, बच्चों के भी हैं रोल मॉडल... IRGC ने ईरानियों के दिल में कैसे बनाई जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheikh Mohammed Bin Zayed Al Nahyan, Middle East, PM Modi, Sheikh Mohammed Bin Zayed, President Of The UAE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com