विज्ञापन

VIDEO: कार में साथ सफर, फुल स्माइल और कमाल की दोस्ती... PM मोदी को मेलोनी ने खूब घुमाया रोम

PM Modi Giorgia Meloni Meeting Video: पीएम मोदी नॉर्वे के बाद इटली की राजधानी रोम पहुंचे हैं. यह उनके पांच देशों के दौरे का आखिरी चरण है.

VIDEO: कार में साथ सफर, फुल स्माइल और कमाल की दोस्ती... PM मोदी को मेलोनी ने खूब घुमाया रोम
PM Modi Giorgia Meloni Meeting Video: पीएम मोदी नॉर्वे के बाद इटली की राजधानी रोम पहुंचे हैं.

रोम की चमचमाती रात, ऐतिहासिक कोलोसियम की रोशनी और दो बड़े नेताओं की खास मुलाकात… इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किसी बड़े दोस्त के आने जैसा दिखा. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को रोम की सबसे मशहूर ऐतिहासिक जगह कोलोसियम घुमाया. दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और कार में सफर भी. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. एयरपोर्ट से होटल तक भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह दिखा. सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की पेंटिंग और गर्मजोशी भरे स्वागत ने पीएम मोदी के इटली दौरे को बेहद खास बना दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रोम पहुंचने के कुछ ही समय बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से डिनर पर मुलाकात की. यह उनके पांच देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है. इसके बाद दोनों नेता इटली की मशहूर ऐतिहासिक जगह कोलोसियम पहुंचे, जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर गहरी बातचीत की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का मौका मिला. इसके बाद हमने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. आज होने वाली हमारी बातचीत का इंतजार है, जहां भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी.”

जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोम पहुंचने पर उनका स्वागत किया. उन्होंन एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!" 

भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का स्वागत

रोम पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने होटल में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखे. एक बच्चे ने पीएम मोदी को उनकी बनाई हुई पेंटिंग भेंट की, जिस पर प्रधानमंत्री ने ऑटोग्राफ भी दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री से मिलने वालों में स्वामिनी शुद्धानंदा घिरी भी शामिल थीं. उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार पीएम मोदी से मिल रही हैं. इससे पहले वह 2021 में उनसे मिली थीं.

उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. यह दूसरी बार है जब हम उनसे मिले हैं. हम 2021 में भी मिले थे. उन्होंने हमारे मिशन को लगातार आगे बढ़ाने और समर्थन देने का काम किया है. सनातन धर्म संघ को इटली की संसद ने आधिकारिक धर्म के रूप में मान्यता दी है.”

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह इटली दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और इटली के रिश्ते तेजी से मजबूत हो रहे हैं. दोनों देश 2025-2029 के संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं. इसके तहत व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और तकनीक तथा लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. साल 2025 में भारत और इटली के बीच व्यापार 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. वहीं अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 तक इटली से भारत में 3.66 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आया. इटली पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में नॉर्वे गए थे. नॉर्वे से पहले वह स्वीडन, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा भी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी और मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, इटली पहुंचते दो दोस्तों की कुछ यूं हुई मुलाकात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com