विज्ञापन

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM से की बात, क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की फिर की निंदा

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की. मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया.

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM से की बात, क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की फिर की निंदा
  • पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर क्षेत्रीय संघर्ष पर चर्चा की
  • पीएम मोदी ने सऊदी अरब की ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की फिर से कड़ी निंदा की
  • दोनों नेताओं ने शिपिंग की स्वतंत्रता और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सहमति जताई
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने इजरायल-अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे जंग के दौरान सऊदी अरब में क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की फिर से निंदा की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की. मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया."

उन्होंने कहा, "हम शिपिंग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और जहाज के मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए. मैंने सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया."

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और युवराज के बीच दूसरी बार टेलीफोन पर बातचीत हुई है. अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया है जिसके जवाब में ईरान ने अपने पड़ोसियों और इजराइल को निशाना बनाया है.

Latest and Breaking News on NDTV
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करता है, जो एक महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन मार्ग है जिसके माध्यम से विश्व की 20 प्रतिशत ऊर्जा का परिवहन होता है. ईरान ने संघर्ष के बाद बहुत कम जहाजों को इसे पार करने की अनुमति दी है.

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के बाद कई विश्व नेताओं से बात की है, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, ईरान, फ्रांस, इजराइल और मलेशिया के नेता शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान के बाद मोदी से बात की है. ट्रंप से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्होंने ‘‘पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया.''

इसे भी पढ़ें: केवल PM मोदी-ट्रंप की बातचीत, एलन मस्क नहीं थे, फोन कॉल को लेकर विदेश मंत्रालय का जवाब

इसे भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की नजर, मंत्रियों के समूह की बैठक में क्या कुछ हुआ

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Saudi Crown Prince Pm Modi, US Israel Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com