विज्ञापन

केवल PM मोदी-ट्रंप की बातचीत, एलन मस्क नहीं थे, फोन कॉल को लेकर विदेश मंत्रालय का जवाब

मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर बात हुई. खबर आई कि इस दौरान एलन मस्क भी कॉल पर थे. लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसका खंडन किया है.

केवल PM मोदी-ट्रंप की बातचीत, एलन मस्क नहीं थे, फोन कॉल को लेकर विदेश मंत्रालय का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत को लेकर उठी तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए, विदेश मंत्रालय ने अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा है कि इस संवाद का केंद्र केवल आपसी सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता था. यह बातचीत केवल PM मोदी और ट्रंप के बीच हुई.

विदेश मंत्रालय बोला- केवल ट्रंप और PM मोदी के बीच हुई बात

व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि दोनों नेताओं के बीच सार्थक संवाद हुआ. ‘न्यूयॉर्क टाइम्स' ने खबर दी कि मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर जब मंगलवार को बातचीत की, उस समय अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी फोन पर उनके साथ मौजूद थे. लेकिन विदेश मंत्रालय ने इस बात का खंडन किया है.

एलन मस्क के भी बातचीत में शामिल होने की थी खबरें

‘व्हाइट हाउस' की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और बातचीत सार्थक रही.' ‘न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अमेरिका के अज्ञात अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि मंगलवार को ट्रंप और मोदी की फोन पर हुई बातचीत में एलन मस्क भी शामिल हुए थे. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दो देशों के प्रमुखों के बीच हुई बातचीत में सरकार के इतर किसी नागरिक का मौजूद होना असामान्य है.

‘न्यूयॉर्क टाइम्स' की खबर में कहा गया कि मस्क के इस बातचीत में शामिल होने की दो अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पुष्टि किए जाने से संकेत मिलता है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संबंध फिर बेहतर हो गए हैं. मस्क के सरकार से पिछले साल बाहर निकलने के बाद उनके एवं ट्रंप के संबंधों में खटास आ गई थी. मस्क को सरकार में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने का काम सौंपा गया था.

बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि यह विश्व में शांति, स्थिरता और आर्थिक खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की ट्रंप से ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर फोन पर हुई चर्चा में मस्क भी शामिल थे, NYT रिपोर्ट में दावा

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donalad Trump, Donalad Trump Elon Musk, Elon Musk, Elon Musk News, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com