Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में देशवासियों से कई अहम अपील की, जिनमें सोने की खरीद कम करने, फर्टिलाइजर का सीमित उपयोग करने और ‘वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने की बात शामिल रही. प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है. कोरोना महामारी, आर्थिक चुनौतियां और पश्चिम एशिया में तनाव इसका हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि इनका असर भारत पर भी पड़ रहा है, लेकिन देश मिलकर हर संकट का सामना कर सकता है. प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग अपनाने, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने और डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग की सलाह दी.
उन्होंने यह भी कहा कि सोने के आयात पर देश का बड़ा खर्च होता है, इसलिए वर्तमान समय में सोने की खरीद को टालना चाहिए. 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन आंदोलन बनाना होगा ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और देश आत्मनिर्भर बन सके. उन्होंने कहा कि अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें. देश के हर कोने की ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ.
Breaking News Live Updates:
केरल: निवर्तमान सीएम पिनराई विजयन ने आधिकारिक सीएम आवास को खाली किया
केरल चुनाव में हार के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास क्लिफ हाउस को खाली कर दिया है और तिरुवनंतपुरम में एक निजी किराए के मकान में स्थानांतरित हो गए हैं.
#WATCH | Keralam | Outgoing Chief Minister Pinarayi Vijayan vacates the official CM residence Cliff House and shifts to a private rented house in Thiruvananthapuram
— ANI (@ANI) May 11, 2026
(Visuals from his rented house near Bakery Junction) pic.twitter.com/CUdkZjQ5Hi
अनंतनाग के हरनाग में रेजिडेंशियल-शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के हरनाग में एक रेजिडेंशियल-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.
#WATCH | J&K | Fire breaks out at a residential-cum-shopping complex in Harnag, Anantnag. Fire tenders present on the spot. Efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/wrnzTc7Sba
— ANI (@ANI) May 11, 2026
मुझे आधिकारिक तौर पर नहीं पता कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है: सुजीत बोस के वकील
सुजीत बोस के वकील अमलेश रॉय ने कहा कि मुझे आधिकारिक तौर पर नहीं पता कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं. रिकॉर्डिंग अभी भी चल रही है. उन्होंने अभी तक हमें सूचित नहीं किया है, हम लॉबी में बैठे थे. मैं कुछ नहीं कह सकता.
#WATCH | Kolkata | Lawyer of Sujit Bose, advocate Amalesh Roy says, "... I do not officially know if he has been arrested... The recording is still going on... They have not intimated us till now, we were sitting in the lobby... I can't say anything..." https://t.co/tH7FO3VvlN pic.twitter.com/BxlJ39VdA1
— ANI (@ANI) May 11, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ED ने म्यूनिसिपैलिटी भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया
पश्चिम बंगाल में पूर्व मंत्री सुजीत बोस को ED ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है. ईडी के मुताबिक, सुजीत बोस ने साउथ दमदम म्यूनिसिपैलिटी में अलग-अलग पदों पर भर्ती कराने के बदले करीब 150 उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की थी और इसके बदले पैसे लिए गए थे. जांच में ईडी को कई फ्लैट्स और बैंक खातों में भारी कैश डिपॉजिट का पता चला है, जिन्हें कथित तौर पर नौकरी दिलाने के बदले हासिल किया गया. ईडी कल सुबह उन्हें विशेष अदालत में पेश करेगी.
विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में असम और बंगाल आगे बढ़ेंगे: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. पश्चिम बंगाल में सनातन संस्कृत की पताका, आजादी के बाद से पहली बार भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में फहराने का काम किया है और असम लगातार देश के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहा है. पूरे देश में जिस ढंग से भाजपा आगे बढ़ रही है, विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में असम और बंगाल आगे बढ़ेंगे. मैं पुन: हिमंत बिस्वा सरमा को बहुत-बहुत बधाईयां देता हूं.
#WATCH | गुवाहाटी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है... पश्चिम बंगाल में सनातन… pic.twitter.com/mf8JWDXVZi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
केरल से जो भी प्रतिक्रिया आएगी, उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा: केरल सीएम को लेकर बोले कांग्रेस सांसद
केरल के मुख्यमंत्री के बारे में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि हमारी पार्टी मूल्यों और कार्यप्रणाली में विश्वास रखती है. हमारे पर्यवेक्षक वहां जा चुके हैं और लोगों से परामर्श भी किया गया है. केरल से जो भी प्रतिक्रिया आएगी, यहां उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा.
#WATCH | Delhi: On Keralam CM, Congress MP Sukhdeo Bhagat says, "... Our party believes in values, believes in methods. Our observers have gone there, and consultations have been held with the people. Whatever sentiments come from Kerala, the decision here will be accordingly..." pic.twitter.com/5gZ3hVJBEj
— ANI (@ANI) May 11, 2026
भारत इकलौता देश, जहां पश्चिम एशिया संकट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ी: जगदंबिका पाल
प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री ने यह बयान दिया, तब भी अमेरिका में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें 40% तक बढ़ चुकी थीं. आज भी भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पश्चिम एशिया में इतने बड़े संकट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है. उन्होंने भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ये बातें कही हैं, क्योंकि आज वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन आज भी भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है, यहां तेल या पेट्रोलियम का कोई संकट नहीं है. उन्होंने कहा कि उसी कांग्रेस-यूपीए सरकार के दौरान लोग विदेशी ब्रांड के उत्पाद खरीदते थे, लेकिन आज हमारे उत्पाद दुनिया भर में बिक रहे हैं.
#WATCH | Delhi: On PM Modi's statement, BJP MP Jagdambika Pal says, "Even today, when the Prime Minister made this statement, the price of petroleum products in America has already increased by 40%. Even today, India is the only country where, despite such a major crisis in West… pic.twitter.com/iEX2GbYget
— ANI (@ANI) May 11, 2026
सोने की खरीदी से बचें और ईंधन बचाएं... पीएम मोदी की जनता से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में देशवासियों से कई अहम अपील की, जिनमें सोने की खरीद कम करने, फर्टिलाइजर का सीमित उपयोग करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की बात शामिल रही. प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है. कोरोना महामारी, आर्थिक चुनौतियां और पश्चिम एशिया में तनाव इसका हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि इनका असर भारत पर भी पड़ रहा है, लेकिन देश मिलकर हर संकट का सामना कर सकता है. प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग अपनाने, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने और डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग की सलाह दी.
उन्होंने यह भी कहा कि सोने के आयात पर देश का बड़ा खर्च होता है, इसलिए वर्तमान समय में सोने की खरीद को टालना चाहिए. 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन आंदोलन बनाना होगा ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और देश आत्मनिर्भर बन सके. उन्होंने कहा कि अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें.
जल जीवन मिशन घोटाला: राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोरी को एसीबी अदालत किया गया पेश
जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी अदालत में पेश किया गया. जोशी ने अदालत के बाद मीडिया से कहा कि एसीबी और ईडी राजनीतिक दबाव में काम कर रही हैं. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. अदालत की अनुमति से विदेश यात्रा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करना दर्शाता है कि कानून के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. मुझे भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है, मैं निर्दोष साबित होऊंगा और मुझे न्याय मिलेगा.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Former Rajasthan Minister Mahesh Joshi produced before the ACB court in the Jal Jeevan Mission scam case.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
He says, "ACB and ED are working under political pressure. I have done nothing wrong...issuing a lookout notice against a person who had… pic.twitter.com/KH24QsevVN
Bihar News Live Updates: बिहार सरकार की नई पहल:अब 1100 नंबर पर दर्ज होगी शिकायत,30 दिन में समाधान का दावा
बिहार सरकार ने आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल की शुरुआत की.सरकार का दावा है कि अब राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा और 30 दिनों के अंदर उसका समाधान किया जाएगा.पटना स्थित संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस नई व्यवस्था का उद्घाटन किया.इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. रिपोर्ट- शिवम कुमार
Suvendu Adhikari Live Updates: आयुष्मान भारत योजना लागू होगी, BSF को जमीन; शुभेंदु सरकार के 6 बड़े फैसले
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी:कैबिनेट बैठक में लिए गए 6 बड़े फैसले
1. राज्य के सभी मतदाताओं और चुनाव आयोग (ECI) का शांतिपूर्ण और सफल चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया गया.
2. बीजेपी सरकार स्थापित करने के दौरान जान गंवाने वाले 321 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और उनके परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया.
3. राष्ट्रीय सुरक्षा और जनसंख्या बदलाव (demographic concerns) को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र में BSF को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसे 45 दिनों में पूरा किया जाएगा.
4. राज्य ने आधिकारिक तौर पर आयुष्मान भारत योजना को अपनाया है.साथ ही,केंद्र सरकार की सभी योजनाएं अब बंगाल में लागू की जाएंगी.
5. जिन नौकरशाहों की केंद्रीय प्रशिक्षण और तैनाती को पहले रोका गया था,अब उन्हें आगे भेजा जाएगा.उन्होंने यह भी कहा कि BNS (भारतीय न्याय संहिता) अब तक बंगाल में लागू नहीं थी,लेकिन अब से सभी मामले नए कानून के तहत दर्ज किए जाएंगे.
6. 2015 से राज्य में भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई थी,अब सरकार की ओर से नई भर्ती शुरू की जाएगी,जैसा वादा किया गया था.
Somnath Temple Revival 75th Anniversary: सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान पीएम मोदी की पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान पूजा‑अर्चना की.यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए.सोमनाथ अमृत महोत्सव मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है.
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Prime Minister Narendra Modi performs rituals as part of the Somnath Amrut Mahotsav at the Somnath Temple, one of the twelve Jyotirlingas.
— ANI (@ANI) May 11, 2026
Somnath Amrut Mahotsav marks 75 years since the inauguration of the restored Temple.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/h4dTRrc0pC
Tamil Nadu Live Updates: एमके स्टालिन के बेटे उदयानिधि होंगे तमिलनाडु के नए नेता विपक्ष, डीएमके ने लगा दी मुहर
डीएमके विधायक उधयनिधि स्टालिन ने आज सुबह पार्टी प्रमुख एम.के. स्टालिन से मुलाकात की.उधयनिधि स्टालिन ने ट्वीट कर कहा,“आज सुबह विधानसभा जाने से पहले हमने डीएमके अध्यक्ष एम.के.स्टालिन से मुलाकात की,जिन्होंने हमें तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है और उनका आशीर्वाद लिया.हमने उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है."
CM Himanta Biswa Sarma Swearing In Ceremony: असम की नई सरकार का 12 मई को शपथग्रहण, एक दिन पहले आया मुख्य सचिव का पत्र
असम सरकार के मुख्य सचिव ने लिखा कि असम के माननीय राज्यपाल की ओर से मुझे यह सम्मान और सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं नई सरकार के मुख्यमंत्री की नियुक्ति का आदेश जारी करूं.भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए असम के राज्यपाल ने डॉ.हिमंता बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है.मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डॉ.सरमा 12 मई 2026 को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे.

Himachal News: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, पर्यटकों से भरी गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 6 की मौत
चंबा में आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के करीब हादसा हुआ है. हादसे में गुजरात से आए पर्यटकों में दो महिला,एक बच्चे और तीन पुरुषों की मौत हो गई तो वहीं गंभीर रूप से घायल चार पर्यटकों को टांडा मेडिकल कालेज ले जाया गया.इनोवा गाड़ी में दस पर्यटक सवार थे.
Tamil Nadu Assembly: तमिलनाडु के मंत्री एन. आनंद, आदव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेंगोट्टैयन ने विधानसभा सदस्य (MLA) के रूप में शपथ ली, देखिए तस्वीरें
Chennai | Tamil Nadu Ministers N. Anand, Aadhav Arjuna, Dr KG Arunraj, and KA Sengottaiyan take oath as Members of the Legislative Assembly (MLA)
— ANI (@ANI) May 11, 2026
(Pic Source: TNDIPR) pic.twitter.com/qdaWnpKLKL
Live Updates: जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानें खोलने पर क्या बोले सीएम अबदुल्ला?
जम्मू‑कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने कहा कि शराब की दुकानें सिर्फ उन लोगों के लिए हैं,जिनके धार्मिक विश्वास उन्हें शराब के सेवन की अनुमति देते हैं.अब तक जम्मू‑कश्मीर में किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया है.इसका मतलब यह नहीं है कि हम शराब के सेवन को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसका सिर्फ इतना मतलब है कि जिनके धार्मिक सिद्धांत इसकी अनुमति देते हैं,वे इसका सेवन कर सकते हैं.हमारा अपना धर्म इसकी इजाजत नहीं देता और न ही हम चाहते हैं कि लोग इस रास्ते की ओर जाएं.इसी वजह से हमारी सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. पहला,हमने कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली है.दूसरा,हमने पूरी कोशिश की है कि ऐसी कोई दुकान ऐसी जगह पर न हो,जहां से युवाओं को गलत दिशा में जाने का खतरा हो.अब मेरे राजनीतिक विरोधी मेरे इस बयान का गलत इस्तेमाल करके अपनी पिछली नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.”
#WATCH | Srinagar | J&K CM Omar Abdullah says, "...These (wine) shops are intended specifically for those individuals whose religious beliefs permit them to consume alcohol. No government in Jammu and Kashmir, to date, has ever imposed a complete ban on these establishments. This… pic.twitter.com/fety0nKTd9
— ANI (@ANI) May 11, 2026