प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली-मेरठ ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (Delhi Meerut Rapid Rail) यानि 'नमो भारत' ट्रेन के पहले चरण को हरी झंडी दिखा दी है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हम जिस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं. ये पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है. एक से डेढ़ साल बाद मेरठ खंड का उद्घाटन भी हम ही करेंगे. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ये ट्रेन महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक है, क्योंकि इसमें सभी कर्मचारी महिलाएं हैं.
"4 साल पहले दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला"
देश को रैपिड ट्रेन की सौगात देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "रैपिड रेल के पहले चरण का उद्घाटन हो गया है, ये पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. यह देश की पहली रैपिड ट्रेन है. आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा 'नमो भारत ट्रेन' राष्ट्र की समर्पित हुई है. लगभग 4 साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी. आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के हिस्से पर 'नमो भारत' का संचालन प्रारंभ हो गया है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

इशारों ही इशारों में PM मोदी का विपक्षियों पर तंज
विपक्षी पार्टियों पर इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हम जिस परियोजना का शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. इसका मेरठ वाला हिस्सा 1-1.5 साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा. अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है. मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है."
नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है
पीएम मोदी ने कहा, "हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है. देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं. ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है. नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है. ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है. भारत का विकास, राज्यों के विकास से ही संभव है. आज बेंगलुरु में मेट्रो की 2 लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है. इससे बेंगलुरु के IT हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है. अब बेंगलुरु में रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं."

बता दें कि 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाज कॉरिडोर पर अभी 17 किमी के खंड दुहाई-साहिबाबाद के बीच ट्रेन दौड़ेगी. स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 से 50 रुपये और प्रीमियम क्लास का किराया 40 से 100 रुपये तक होगा. दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड रेल पपियोजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. अभी इसके प्रथम चरण का काम साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक यानि 17 किमी के रास्ते को खोला जाएगा. इसके पहले फेज में 5 स्टेशन होंगे. इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं