प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली-मेरठ ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (Delhi Meerut Rapid Rail) के पहले चरण को हरी झंडी दिखा दी है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditiyanath) भी मौजूद रहे. हालांकि, इसे अब रैपिड एक्स नहीं, बल्कि 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा. एक बार जब दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल दौड़ने लगेगी, तो हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा. इस ट्रेन का किराया भी मात्र 20 रुपये से शुरू होता है, इससे आम जनता को इसका लाभ मिल सकेगा. आइए आपको बताते हैं रैपिड रेल की खासियत और कैसे ये आम लोगों की जिंदगी में लाएगी बड़ा बदलाव.
160 की रफ्तार से दौड़ेगी 'नमो भारत'
देश की पहली रैपिड रेल का इंतज़ार ख़त्म हो गया है. पीएम मोदी ने ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद में आज रैपिड रेल का उद्घाटन किया. हालांकि, इसे अब रैपिड एक्स नहीं, बल्कि नमो भारत के नाम से जाना जाएगा. इस ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी. रैपिड रेल के पहले चरण में 21 अक्टूबर से लोग साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी का सफ़र तय कर सकेंगे. ट्रेन ओवरहेड लगेज रैक, वाई-फाई और हर सीट पर एक मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट जैसी यात्री सुविधाओं के अलावा कई सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस हैं. इसमें आम यात्रियों की सुविधा के लिए शताब्दी ट्रेन या हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास जैसी रिक्लाइनिंग सीटें लगाई गई हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 से 50 रुपये
82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाज कॉरिडोर पर अभी 17 किमी के खंड दुहाई-साहिबाबाद के बीच ट्रेन दौड़ेगी. स्टैंडर्ड क्लास का किराया 20 से 50 रुपये और प्रीमियम क्लास का किराया 40 से 100 रुपये तक होगा. दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड रेल पपियोजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. अभी इसके प्रथम चरण का काम साहिबाबाद से दुहाई स्टेशन तक यानि 17 किमी के रास्ते को खोला जाएगा. इसके पहले फेज में 5 स्टेशन होंगे. इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं.
50 मिनट में दिल्ली से मेरठ
कम वक्त के साथ ही इस रैपिड रेल का किराया भी सस्ता होगा. जब ये परियोजना पूरी हो जाएगी, तो दिल्ली के सराय काले खान से मेरठ तक का किराया 200 रुपये हो सकता है. साहिबाबाद से दुहाई तक यानि 17 किमी का किराया 50 रुपये के आसपास हो सकता है. रैपिड रेल इस मायने में भी खास है कि मेरठ से दिल्ली के बीच करीब आठ लाख लोग सफर तय करते हैं... वो महज 50 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंच सकते हैं.

प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये
फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल चलेगी. पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपये आएगी. मेरठ से दिल्ली के बीच सफर करने वाले 8 लाख लोगों को इस ट्रेन का फायदा होगा. रैपिड ट्रेन के चलने से मेरठ-गाजियाबाद और दिल्ली के बीच कारोबार बढ़ने के आसार हैं. वहीं, ट्रेन के रूटों पर आने वाली प्रॉपर्टी के दामों में भी इजाफा होना तय है.
ये भी पढ़ें :- PM मोदी ने नवरात्रि पर देश को दी पहली रैपिड रेल की सौगात, जानिए 'नमो भारत' की खासियत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं