विज्ञापन
19 days ago

RBSE 12th Result 2026 Kab Aayega LIVE Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद रिजल्ट जारी करेंगे. राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद अब 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 10वीं का रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले शिक्षा मंत्री ने बताया था कि 31 मार्च तक रिजल्ट जारी हो सकता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी की वेबसाइट पर जाकर या फिर एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट का हर लाइव अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलेगा और सबसे पहले जानकारी यहीं मिलेगी. 

क्यूआर कोड स्कैन करके चेक करें रिजल्ट - 

Latest and Breaking News on NDTV

RBSE 12th Result 2026 Date LIVE Updates:

Rajasthan Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया पोस्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम द्वारा जारी किया जाएगा. उन्होंने लिखा, सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम तथा सफल-मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com