विज्ञापन

मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश... बेंगलुरु में कर्ज के जाल ने परिवार को उजाड़ा

Bungaluru News: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित अनेकल तालुक के अत्तिबेले के पास मल्लेनाहल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश... बेंगलुरु में कर्ज के जाल ने परिवार को उजाड़ा

Bengaluru Family Attempt Suicide: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बेटे ने अपने ही परिवार के तीन लोगों का गला रेत दिया. उसके बाद खुद भी सुसाइड की कोशिश की, जहां उसकी बहन और मां की मौत हो गई. अब वह खुद और भांजा जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है. मृतकों की पहचान आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (34) के रूप में हुई है. वहीं, बेटा मोहन गौड़ा (32) और वर्षिता के बेटे मयंक (11) को गंभीर चोटें आई हैं. उनका फिलहाल इलाज चल रहा है.

पहले वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा

मामला बेंगलुरु के बाहरी इलाके में अनेकल तालुक के अत्तिबेले के पास मल्लेनाहल्ली का है. पुलिस के अनुसार, मोहन ने कथित तौर पर अपनी मां, बहन और भांजे का गल रेता था. उसके बाद खुद ने भी गला रेतने की कोशिश की. घटना का पता तब चला जब परिवार ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बढ़ते कर्ज के बोझ ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने यह वीडियो रिश्तेदारों को भेजा था, जिसे देख रिश्तेदार उनके घर की ओर भागे.

जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. फिर घर के पीछे वाले दरवाजे से घर में प्रवेश किया. उसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उन्होंने परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मां और बहन को मृत घोषित कर दिया था.

कर्ज में ऐसे डूबता चला गया परिवार

बेंगलुरु ग्रामीण के SP चंद्रकांत एमवी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि भारी आर्थिक कर्ज की वजह से परिवार ने यह कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि मोहन चिट फंड के कारोबार से जुड़ा था, जिसमें वह 5 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की रकम का लेन-देन करता था. वह उगाडी के दौरान मांस के लिए और दिवाली के दौरान पटाखों के लिए मौसमी चिट योजनाएं भी चलाता था.

इसके साथ ही मोहन बहुत ही खर्चीले स्वाभाव का है. इस वजह से ही उसकी जिंदगी कर्ज में डूब गई. जब कर्ज चुका नहीं पाया तो उसने परिवार के साथ जान देने का फैसला कर लिया. हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- 38 मिनट का पैदल सफर और 840 का चूना, बेंगलुरु की शिल्पा का 'वॉकिंग एक्सपेरिमेंट' वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com