विज्ञापन

जो भारतीयों के हक और हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है....मिडिल ईस्ट तनाव पर बोले पीएम मोदी

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि संकट के इस दौर में भी, भारत ने अपनी विकास की गति को बिना रुके जारी रखा है. अगर मैं केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं, तो पिछले कुछ हफ्तों में ही यह चौथी बड़ी परियोजना है जिसका या तो शिलान्यास (foundation stone) किया गया है या उद्घाटन हुआ है.

जो भारतीयों के हक और हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है....मिडिल ईस्ट तनाव पर बोले पीएम मोदी
pm modi speech
  • PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को पांचवा एयरपोर्ट मिलने की जानकारी दी
  • पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण खाद्य, ईंधन और गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कमी से कई देश प्रभावित हो रहे हैं
  • प्रधानमंत्री ने देशवासियों को धन्यवाद दिया और विपक्षी दलों से देशहित में सहयोग करने की अपील की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

PM Modi On Noida Airport Inaugration: उत्तर प्रदेश को आज अपना पांचवा एयरपोर्ट मिल गया. पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया तो वहीं अपनी स्पीच में ईरान-इजरायल युद्ध से पैदा हुए मिडिल ईस्ट संकट पर भी अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने कहा कि एक महीने से ज्यादा समय से पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते कई देश भोजन, ईंधन, पेट्रोल, डीजल, गैस से जूझ रहे हैं. हमारा देश भी इस संकट से निपटने का प्रयास कर रहा है. पीएम मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इस चुनौती का पूरी ताकत से सामना कर रहा है. पीएम ने विपक्षी दलों को भी देश के हित में बात करने की सलाह दी है. 

एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मिडिल ईस्ट संकट पर बोले पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर कहा कि आप सभी देख सकते हैं कि आज पूरी दुनिया कितनी चिंतित है. पिछले एक महीने से अधिक समय से पश्चिम एशिया (West Asia) में युद्ध चल रहा है. इस युद्ध के कारण कई देश भोजन, ईंधन, पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक (fertilizers) जैसी आवश्यक वस्तुओं के संकट का सामना कर रहे हैं. हर देश अपने तरीके से इस संकट से निपटने के प्रयास कर रहा है और भारत भी अपने लोगों की इच्छाशक्ति के बल पर इस चुनौती का पूरी ताकत से सामना कर रहा है.

कच्चे तेल पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत कच्चे तेल और गैस का एक बड़ा हिस्सा उन क्षेत्रों से आयात करता है जो इस संघर्ष से प्रभावित हैं. इसलिए, सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है कि इस संकट का बोझ आम परिवारों या हमारे किसान भाइयों और बहनों पर न पड़े. 

यह भी पढ़ें- जेवर के किसानों का भी उतना ही योगदान, नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने जमकर की तारीफ

जो भारतीयों के हक में है, वही भारत सरकार की रणनीति है...

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि संकट के इस दौर में भी, भारत ने अपनी विकास की गति को बिना रुके जारी रखा है. अगर मैं केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करूं, तो पिछले कुछ हफ्तों में ही यह चौथी बड़ी परियोजना है जिसका या तो शिलान्यास (foundation stone) किया गया है या उद्घाटन हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि अभी जो युद्ध चल रहा है, इस संकट से कैसे निपटना है, मैंने सदन में बताया है. इसके अलावा मैंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक भी की थी. ये पूरे विश्व में चिंता पैदा करने वाला संकट है. पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से विनतीपूर्वक, आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि देश के हित में जो है उसे कहिए. पीएम ने कहा विपक्ष दलों से कहा कि जो भारतीयों के हक में हैं, जो भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है. 

यह भी पढ़ें-  'अभी आधा काम हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है...', PM मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर ऐसा क्यों कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com