वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 2024 प्राप्तकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. भारत मंडपम में 17 बहादुर बच्चों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्मरण किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी स्मरण किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 2024 प्राप्तकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/dJkM52MvKK
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
साहिबजादों ने मुगल सल्तनत के हर लालच को ठुकराया: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26 दिसंबर का वो दिन, जब छोटी सी उम्र में हमारे साहिबजादों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी. साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की आयु कम थी, लेकिन उनका हौसला आसमान से भी ऊंचा था. साहिबजादों ने मुगल सल्तनत के हर लालच को ठुकराया, हर अत्याचार को सहा. जब उन्हें दीवार में चुनवाने का आदेश दिया गया, तो साहिबजादों ने उसे पूरी वीरता से स्वीकार किया... साहिबजादों ने प्राण देना स्वीकार किया, लेकिन आस्था के पथ से विचलित नहीं हुए... वीर बाल दिवस का ये दिन हमें सिखाता है कि चाहे कितनी भी विकट स्थितियां आएं, देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं होता। देश के लिए किया गया हर काम वीरता है."
)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को एक पदक, सर्टिफिकेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में "सुपोषित पंचायत योजना" का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है. कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक मार्च पास्ट का आयोजन किया गया. इस समारोह में 3500 बच्चों ने भाग लिया.
ये भी पढ़ें-:
दिल्ली विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरेगी NDA, सहयोगियों को खुश करने की तैयारी में BJP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं