विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2022

काशी तमिल संगमम का PM मोदी ने किया उद्घाटन, ट्विटर यूजर्स का जमकर मिला समर्थन

काशी और तमिलनाडु के बीच सहस्त्राब्दियों से चले आ रहे कला, संस्कृति, स्थापत्य और साहित्य के आदान-प्रदान को ताजगी देने के लिए वाराणसी में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है.

काशी तमिल संगमम का PM मोदी ने किया उद्घाटन,  ट्विटर यूजर्स का जमकर मिला समर्थन
तमिलनाडु से 12 समूहों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग काशी पधारेंगे.
लखनऊ:

शिव की नगरी वाराणसी में शनिवार को काशी तमिल संगमम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. इसे लेकर वाराणसी सहित तमिलनाडु में जहां उत्साह का माहौल है, वहीं मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी इस आयोजन को यूजर्स का जमकर समर्थन मिला. 

ट्विटर पर हैशटैग काशी तमिल संगमम (#Kashi_Tamil_Sangamam) तकरीबन 32 करोड़ यूजर्स तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के पैगाम को लेकर पहुंचा. वहीं, लगभग 64 हजार बार यूजर्स ने लाइक, रीट्वीट और रिप्लाई के जरिए अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति की. इसके अलावा तकरीबन 25 हजार यूजर्स ने सीधे सीधे इस हैशटैग के जरिए पोस्ट किया. 

बता दें कि काशी और तमिलनाडु के बीच सहस्त्राब्दियों से चले आ रहे कला, संस्कृति, स्थापत्य और साहित्य के आदान-प्रदान को ताजगी देने के लिए वाराणसी में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है. एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में तमिलनाडु से 12 समूहों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग काशी पधारेंगे. वाराणसी में दो दिन बिताने के बाद समूह प्रयागराज और अयोध्या भी जाएगा.

यह भी पढ़ें -
-- सीबीआई, ईडी और आयकर विभागों का ‘त्रिशूल' के रूप में उपयोग कर रहा है केन्द्र : वृंदा कारात
-- इंदिरा गांधी के आलोचक भी देशभक्ति और गरीबों से हमदर्दी की उनकी प्रतिबद्धता को स्वीकारते हैं: सोनिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Tamil Nadu, Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com