विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2022

'मन व्यथित था, कर्तव्य यहां लाया', मोरबी पुल हादसे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के छलके आंसू

PM मोदी ने कहा, "विकास के कार्यक्रम करें या न करें, इस बात को लेकर मैं व्याकुल था. लेकिन आपके प्यार और सेवा और कर्तव्य पालन के ‘संस्कार’ के कारण, मुझे यहां मजबूत दिल से लाया. मोरबी हादसे के बाद मैं बहुत व्यथित हूं. मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है.

पीएम मोदी भाषण के दौरान हुए भावुक
नई दिल्ली:

PM नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के थराड में पानी की आपूर्ति की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए भावुक हो गए. कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी, मोरबी में ब्रिज गिरने के कारण जान गंवाने वालों को याद करते हुए भावुक हो गए. PM मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में केंद्र सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है और गुजरात सरकार पूरी शक्ति से राहत और बचाव के काम में लगी हुई है. PM ने कहा, "विकास के कार्यक्रम करें या न करें, इस बात को लेकर मैं व्याकुल था. लेकिन आपके प्यार और सेवा और कर्तव्य पालन के ‘संस्कार' के कारण, मुझे यहां मजबूत दिल से लाया. मोरबी हादसे के बाद मैं बहुत व्यथित हूं. मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है. शायद ही जीवन में मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी. एक तरफ करूणा से भरा पीड़ित दिल है तो दूसरी ओर कर्त्तव्य पथ है.

बता दें कि गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से 141 लोगों की मौत के एक दिन बाद, पुल की मरम्मत करने वाली कंपनी ओरेवा के अधिकारियों सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की पुष्टि राजकोट रेंज के आईजी अशोक यादव ने की है. उनका कहना है कि सभी आरोपियो ं की कोविड जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों का कहना है कि वे ओरेवा के मध्य स्तर के कर्मचारी हैं. जानकारी यह भी है कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पुल त्रासदी के बाद से लापता हैं.

यहां पढ़ें गुजरात ब्रिज हादसा से जुड़ी बड़ी खबरें:- 
गुजरात के ब्रिज का पुराना केबल भारी दबाब के कारण टूटा : फॉरेंस‍िक सूत्र
Morbi Exclusive : मरम्मत के बाद बिना फिटनेस सर्टिफिकेट ब्रिज को समय से पहले खोल दिया, 141 की मौत
गुजरात : पुल हादसे का वीडियो आया सामने, नदी में गिरते दिख रहे हैं लोग
"कुछ लोगों ने जानबूझ कर पुल हिलाया" : मोरबी दुर्घटना में बाल-बाल बचे परिवार का बयान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Emotional, Narendra Modi, Gujarat, Morbi Bridge Accident, Morbi Bridge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com