विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिल्ली को दी बड़ी सौगात, नए मेट्रो कॉरिडोर से लेकर क्या-क्या मिला

पीएम मोदी दिल्ली में रविवार को लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें दो नए मेट्रो कॉरिडोर भी शामिल हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे में मजबूती आएगी.

पीएम मोदी ने दिल्ली को दी बड़ी सौगात, नए मेट्रो कॉरिडोर से लेकर क्या-क्या मिला
  • पीएम मोदी नई दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
  • दिल्ली मेट्रो से जुड़ी लगभग 18,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विस्तार और नई सुविधाओं का उद्घाटन होगा
  • पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पीएम मोदी नई दिल्ली में बड़ी संख्या में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर से लेकर महत्वपूर्ण शहरी ढांचागत कार्य शामिल हैं. इन परियोजनाओं से राजधानी में कनेक्टिविटी और सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा. पीएम मोदी लगभग ₹33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो से जुड़ी लगभग ₹18,300 करोड़ की परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और नई सुविधाओं के लिए ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे. आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम से पहले मोदी सरोजिनी नगर स्थित ‘जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन' (जीपीआरए) टाइप-5 क्वार्टर का दौरा करेंगे और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपेंगे. इसमें कहा गया कि वह पिंक लाइन के 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. बयान के अनुसार, मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा और यमुना विहार जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा, जिससे उत्तरी और पूर्वी दिल्ली में कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

Live Updates-:

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 15,200 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही लगभग Rs 18,300 करोड़ के दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट प्लान के तहत Rs 15,200 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

पीएम मोदी जल्द ही दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं. नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क वगैरह शामिल हैं.

पीएम मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दो नए दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और 18,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन किया जाएगा और दिल्ली मेट्रो फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. सीएम गुप्ता ने कहा कि इन मेट्रो प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपए से ज्यादा है और इनसे दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मजबूत होने की उम्मीद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com