प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को रायगढ़ जिले में एक कार्यक्रम में मेरी-गो-राउंड (एमजीआर) रेल प्रणाली को देश को समर्पित किया. यह प्रणाली तलाईपल्ली कोयला खदान से एनटीपीसी लारा एसटीपीएस तक जाएगी. एमजीआर रेल प्रणाली विशेष प्रकार के बने डब्बों की एक रेल होती है, जो चलते-चलते ही माल को चढ़ाने और उतारने की सुविधा होती है. एमजीआर प्रणाली कोयला खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला परिवहन में तकनीकी चमत्कार की गवाही देगी.
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बयान में कहा कि 65 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत एमजीआर प्रणाली एनटीपीसी लारा से कम लागत और विश्वसनीय बिजली उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बयान के अनुसार, 2,071 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एमजीआर प्रणाली का उपयोग एनटीपीसी की तलाईपल्ली कोयला खदान से छत्तीसगढ़ में 1,600 (2 गुणा 800) मेगावाट एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन तक कम लागत और उच्च श्रेणी के कोयले को पहुंचाने के लिए किया जाएगा.
यह प्रतिष्ठित परियोजना हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलवे लाइन से भी जुड़ी होगी, जिसका उपयोग देश के अन्य हिस्सों में कोयले के परिवहन के लिए किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं