विज्ञापन

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने चुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई

ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन सहयोगी, जापान इनोवेशन पार्टी, जिसे इशिन के नाम से जाना जाता है, निचले सदन की 465 सीटों में से 233 का आंकड़ा पार कर लिया है.

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने चुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई
  • PM मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी.
  • जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन ने संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करना लगभग सुनिश्चित कर लिया है.
  • मोदी ने भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को शांति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा के चुनाव में उनकी “ऐतिहासिक जीत” पर बधाई दी. जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन का रविवार को हुए संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करना लगभग निश्चित है.

मोदी ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, “सनाए ताकाइची प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.”

ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और गठबंधन सहयोगी, जापान इनोवेशन पार्टी, जिसे इशिन के नाम से जाना जाता है, निचले सदन की 465 सीटों में से 233 का आंकड़ा पार कर लिया है. अनुमान है कि उनकी पार्टी 328 सीटें जीतेगी, जो अब उनकी बंपर जीत का इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: जापान के चुनाव में कैसे लोकप्रियता की सुनामी पर सवार हैं 64 साल की PM सनाय ताकाइची

64 साल की जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री ताकाइची ने पिछले साल के आखिर में सत्ताधारी एलडीपी का नेतृत्व संभालने के बाद से अपनी बढ़ती पर्सनल अप्रूवल रेटिंग का फायदा उठाने के लिए यह जमा देने वाले मौसम यानी सर्दियों का चुनाव किया. ये दांव उनके अपने लिए जीत का सबब बन गया है.
Latest and Breaking News on NDTV

वोटर उनके सीधे-सादे, मेहनती इमेज से आकर्षित हुए हैं, लेकिन उनकी राष्ट्रवादी सोच और सुरक्षा पर जोर देने से शक्तिशाली पड़ोसी चीन के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं, जबकि टैक्स कटौती के उनके वादों ने बाजार को हिला कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें: बाइक का शौक, चीन को नापसंद... जापान के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं साने ताकाइची कौन हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Sanae Takaichi, Japanese Prime Minister Sanae Takaichi, Takaichi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com