Lok Sabha Elections 2024 : छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर आज पांचवें चरण का मतदान है. इनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से मतदान की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं. महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें."
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2024
बता दें कि इस चरण में रायबरेली और अमेठी जैसी दो हाई प्रोफाइल सीटों पर भी मतदान किया जाएगा. बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं.
पांचवें चरण में जिन सीट पर मतदान होगा उनमें से 40 से अधिक सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास थी. पांचवें चरण में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 ‘थर्ड जेंडर' के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं और 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं.
गौरतलब है कि इसके बाद 25 मई और फिर 1 जून छठे और सातवे चरण के मतदान का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं