विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2019

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से बातचीत के बाद बोले PM मोदी, मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगे

पीएम मोदी  (PM Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) के बीच महाबलीपुरम में ताज फिशरमैन के कोव रिसॉर्ट में करीब एक घंटे तक शिखर वार्ता चली.

Also Read in
चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से बातचीत के बाद बोले PM मोदी, मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगे
पीएम मोदी  (PM Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) 
  • पीएम मोदी और चिनफिंग के बीच हुई बातचीत
  • महाबलीपुरम के ताज फिशरमैन के कोव रिसॉर्ट में हुई वार्ता
  • चिनफिंग ने कहा, भारत-चीन अहम पड़ोसी हैं
नई दिल्ली:

पीएम मोदी  (PM Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) के बीच महाबलीपुरम में ताज फिशरमैन के कोव रिसॉर्ट में करीब एक घंटे तक शिखर वार्ता चली. इसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई. इस बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि हम एक-दूसरे की चिंताओं को समझते हैं. मतभेदों को विवाद नहीं बनने देंगे. हमारे रिश्ते विश्व शांति का उदाहरण हैं. भारत और चीन के बीच सांस्कृतिक संबंध हैं. वहीं, चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-चीन अहम पड़ोसी हैं. मैं भारत के स्वागत से अभिभूत हूं. इस वार्ता से संबंधों में गर्माहट आई है. बता दें कि बातचीत के बाद दोनों नेता साथ लंच करेंगे. लंच के बाद चीन के राष्ट्रपति चेन्नई के लिए रवाना होंगे और क़रीब डेढ़ बजे वे काठमांडू के लिए रवाना हो जाएंगे. 

इससे पहले कल पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अनौपचारिक मुलाक़ात हुई थी, जहां पीएम मोदी ने महाबलीपुरम के ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराने के बाद डिनर पर उनसे क़रीब ढाई घंटे बातचीत की थी. गौरतलब है कि आज सुबह चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया. जिसमें वे महाबलीपुरम में समुद्र तट पर वे कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिख रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'आज सुबह ममल्लापुरम के एक तट पर करीब 30 मिनट तक प्लॉगिंग (जॉगिंग के साथ साफ-सफाई) की. हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहें. साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम फिट और स्वस्थ रहें.'  

मोदी-शी बैठक: कई घंटे साथ रहे दोनों नेता, क्या उलझे हुए धागे सुलझेंगे?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Xi Jinping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com