ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गुरुवार को मेलबर्न में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया. मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को देखने-सुनने के लिए हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे. प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे. पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके बाद पूरा स्टेडियम मोबाइल के फ्लैश लाइट से जगमगा गया. हजारों लोगों की मौजूदगी से गदगद पीएम मोदी ने कहा, "ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है."
चाय वाला बोलते ही गूंज उठा पूरा स्टेडियम
PM मोदी ने अपने संबोधन में चाय, दूध, सब्जी, देसी मसाले आदि का भी जिक्र किया. इस दौरान सबसे अलग अंदाज तब देखने को मिला, जब पीएम मोदी ने दूध-चीनी का जिक्र करते हुए 'चाय वाला' बोला. पीएम मोदी के 'चाय वाला' बोलते ही पूरा स्टेडियम गूंज उठा.
VIDEO | Melbourne, Australia: "We Indians are like sugar in milk, they make it sweeter. Wherever we go, spread love and goodwill. The milk in your homes may be Australian, but the tea is Indian," says Prime Minister Narendra Modi, as the crowd erupts in chants of "Modi, Modi"… pic.twitter.com/ctU3LBJkV4
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
हम भारतीय पूरी दुनिया में अपना प्रेम घोलते हैंः पीएम मोदी
ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, 'आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास में पूरी शक्ति से जुटे हुए हैं. मुझे आप सब पर गर्व है. साथियों, हम भारतीय ऐसे ही हैं, जैसे दूध में चीनी मिल जाती है, उसे और मीठा कर देती है, वैसे ही हम भारतीय दुनिया में अपने प्रेम का रंग घोलते रंगते हैं. घर में दूध ऑस्ट्रेलिया वाला आता है, लेकिन चाय भारत वाली बनती है.'
इस बयान के बाद पीएम मोदी ने कहा- अरे चायवाला... जिसके बाद पूरा स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा. नारों की गूंज इतनी तेज थी कि पीएम मोदी भी वाक्य पूरा नहीं कर सके.
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों का कैसे बीतता है वीकेंड, पीएम मोदी ने की बताया
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दाल-सब्जियां ऑस्ट्रेलिया की है, लेकिन उसमें तड़का देसी मसालों का ही लगता है. साथियों आपने सुना होगा आज कल भारत में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड चल रहा है. इसको हमारी जेन जी ड्राइव कर रही है. और यहां ऑस्ट्रेलिया के बारे में भी मैंने सुना है कि आपका वीकेंड आस्था और आध्यात्म से भरा रहता है. कहीं किसी के घर भगवान सत्यनारायण की कथा होती है तो कहीं गुरुदारे में अरदास होती है. कहीं बच्चों द्वारा भागड़ा तो भारत नाट्यम की प्रस्तुति होती है. तो कही क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा होता है.
12 साल में पीएम मोदी की तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी. उन्होंने कहा, "उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार भारत के प्रधानमंत्री के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा." उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह एक तरह से ‘हैट्रिक' है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव दर्शाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध कितनी तेजी से मजबूत हुए हैं.
यह भी पढ़ें - धमाके आतंकियों के अड्डों पर हो रहे थे, उसकी गूंज पूरी दुनिया सुन रही थी...... मेलबर्न में पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं