- 'आतंकवाद के खिलाफ अंतराराष्ट्रीय सम्मेलन हो'
- पीएम बोले- समाज आतंक मुक्त जरूरी
- 'इसके खिलाफ एकजुट होना होगा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एससीओ की बैठक (SCO Meeting) को शुक्रवार को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आतंक से मुक्त करना जरूरी है. इसके लिए मानवतावादी ताकतों को एकजुट होना होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एससीओ देशों को मिलकर आतंक के खिलाफ लड़ना होगा और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होना चाहिए. लोगों का आपसी संपर्क अहम है. पीएम मोदी दो दिवसीय एससीओ सम्मेलन के लिए गुरुवार को बिश्केक पहुंचे थे. एससीओ चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक एवं सुरक्षा समूह है जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में शामिल किया गया था.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आह्वान करता है..."
एससीओ देशों के सम्मेलन में भले ही पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन ये साफ कर दिया कि जो लोग आतंकवाद को पनाह देते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज को आतंकवाद मुक्त करना है और इसके लिए एससीओ देशों को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा. पीएम मोदी ने सम्मेलन में अफगानिस्तान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति जरूरी है और इसके लिए भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
PM Modi addressing leaders of member states at the SCO summit in Bishkek: India has been a permanent SCO member for 2 yrs now, we've given a positive contribution in all activities of SCO. We've continued engagements to enhance SCO's role & credibility on the international stage. pic.twitter.com/qjyx5unAWY
— ANI (@ANI) June 14, 2019
साथ ही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारा लक्ष्य स्वस्थ सहयोग को मज़बूत करना है..." उन्होंने इसके लिए नया फॉर्मूला 'HEALTH' भी दिया, जिसका अर्थ है - H - स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग (Health Cooperation), E - आर्थिक सहयोग (Economic Cooperation), A - वैकल्पिक ऊर्जा (Alternative Energy), L - साहित्य तथा संस्कृति (Literature and Culture), T - आतंकवाद-मुक्त समाज (Terrorism-free Society) तथा H - मानवीय सहयोग (Humanitarian Cooperation).'
SCO समिट के दौरान PM मोदी और इमरान खान के बीच दुआ-सलाम भी नहीं हुई: रिपोर्ट
PM Modi in Bishkek: Literature & culture provide our societies a positive activity, stop the spread of radicalization among the youths. During my visit to Sri Lanka I visited the St. Anthony's shrine, where I witnessed the ugly face of terrorism that takes the lives of innocents. pic.twitter.com/JeSoVtb3Vg
— ANI (@ANI) June 14, 2019
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव से शुक्रवार को मुलाकात की. जीनबेकोव एससीओ शिखर सम्मेलन 2019 के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं. प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले ‘अला अरचा प्रेजीडेंशियल पैलेस' पहुंचे जहां किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया.
इमरान खान ने जताई पीएम मोदी से उम्मीद, कहा- हमारा मतभेद कश्मीर है और...
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह एससीओ परिषद् के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक से पहले अला अरचा प्रेंजीडेंशियल पैलेस पहुंचे, जहां किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति एवं एससीओ शिखर सम्मेलन 2019 के मौजूदा अध्यक्ष सूरोनबे जीनबेकोव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.' भाजपा को हाल में लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के पश्चात् दोनों नेताओं के बीच यह पहली वार्ता है.
अमेरिका के विदेश मंत्री बोले, पीएम मोदी की जीत से हैरान नहीं, हमें तो पहले से पता था कि...
Video: पीएम मोदी और इमरान खान के बीच नहीं हुई बातचीत- सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं