विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2011

मनमोहन ने की ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की वकालत

प्रधानमंत्री ने एक तरह से पेट्रोल कीमतों में वृद्धि को उचित ठहराते हुए कहा कि ईंधन मूल्यों को और अधिक नियंत्रणमुक्त किए जाने की जरूरत है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कान: तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थन वापस लेने की धमकी को नजरअंदाज करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक तरह से पेट्रोल कीमतों में वृद्धि को उचित ठहराते हुए कहा कि ईंधन मूल्यों को और अधिक नियंत्रणमुक्त किए जाने की जरूरत है। जी20 शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बाजार को अपने हिसाब से चलने दिया जाना चहिए। उन्होंने कहा, यह मूल्य नियंत्रण वह सामान्य दिशा है जिस पर हमें आगे बढ़ना है। मुझे लगता है कि कीमतों को नियंत्रणमुक्त किए जाने का कदम इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। सिंह ने कहा, जैसा कि मैं कह रहा हूं, ये काफी संवेदनशील क्षेत्र हैं और मुझे यह कहने में हिचकिचाहट नहीं है कि अंतत: हमें बाजार को अपना स्तर तय करने की अनुमति देनी होगी, सिर्फ उन जिंसों को छोड़कर जो अर्द्धसार्वजनिक वस्तुएं हैं। उनसे पूछा गया था कि देश में पेट्रोल कीमतों में 1.80 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का जोरदार विरोध हो रहा है। यहां तक कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी तक दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ऐसे में दिशा स्पष्ट है। हमें कीमतों को नियंत्रणमुक्त करने की दिशा में निश्चित रूप से बढ़ना होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com