- दिल्ली HC में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है.
- याचिका में आरोप है कि नेताओं ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा का नाम एक कथित घोटाले से जानबूझकर जोड़ा है.
- याचिका में आम आदमी पार्टी का पंजीकरण भारतीय चुनाव आयोग द्वारा रद्द करने की भी मांग की गई है.
दिल्ली उच्च न्यायालय में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं ने जानबूझकर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा का नाम एक कथित घोटाले से जोड़कर उन्हें विवाद में घसीटा. इसके साथ ही याचिका में आम आदमी पार्टी का पंजीकरण भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा रद्द करने की मांग भी की गई है. इस मामले पर दिल्ली उच्च न्यायालय कल सुनवाई करेगा.
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने दिल्ली शराब नीति केस से खुद को अलग कर लिया. इससे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल सहित आप के कई नेताओं पर अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया था. आदेश देने के बाद जस्टिस शर्मा ने कहा कि शराब नीति से जुड़े केस को अब दूसरी बेंच सुनेगी.
बता दें कि निचली अदालत ने 27 फरवरी को, आबकारी नीति मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य को आरोपमुक्त करते हुए कहा था कि यह मामला न्यायिक जांच की कसौटी पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता और पूरी तरह से निराधार साबित हो चुका है.
ये भी पढ़ें : बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन में भारतीय प्रोटोकॉल ऑफिसर का मिला शव, जांच जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं