पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.
सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद ग्रेनेड एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थे. इनका इस्तेमाल पंजाब में सरकारी संस्थानों और अहम ढांचे को निशाना बनाकर कानून‑व्यवस्था बिगाड़ने के लिए किया जाना था.
यह भी पढ़ें- प्यार में नाकाम कनाडाई आशिक का खूनी तांडव! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव
SSOC में केस दर्ज, जांच जारी
इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.
आतंकी नेटवर्क तोड़ने का अभियान जारी
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. पुलिस का दावा है कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए हर स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं