प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम से अपने दो दिन के कन्याकुमारी दौरे पर हैं. इस दौरान वह यहां ध्यान लगाएंगे और पूजा-अर्चना भी करेंगे. पीएम मोदी ने अपने आध्यात्मिक प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की. उन्होंने इस दौरान भगवान सूर्य को जल भी अर्पित किया. पीएम मोदी के कन्याकुमारी दौरे से जुड़ी तस्वीरे सामने आई हैं. इन तस्वीरों में पीएम मोदी भगवान सूर्य की वंदना करते दिख रहे हैं.

पीएम मोदी एक तस्वीर में भगवान सूर्य को प्रणाम करते दिख रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर बैठकर ध्यान कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पीएम में अपने इस दौरे के दौरान विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान करने के अलावा कई मंदिर भी जा सकते हैं. इस दौरान वह वहां पूजा-अर्चना करेंगे.

पीएम मोदी ने इस दौरान विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर बैठकर ध्यान भी लगाया. साथ ही पूजा अर्चना भी की. आपको बता दें कि पीएम मोदी कन्याकुमारी के दौरे पर 1 जून की शाम तक रहेंगे.

आपको बता दें कि पीएम मोदी 30 मई को कन्याकुमारी पहुंचकर सबसे पहले मां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. इसके बाद ही वह ध्यान लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर पहुंचे थे.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह वही स्थान है जहां देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी. यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस आध्यात्मिक प्रवास को लेकर कन्याकुमारी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उनकी सुरक्षा में 2000 हजार से ज्याद पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. कहा जा रहा है जितने समय तक पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर रहेंगे तब तक किसी भी आम टूरिस्ट को वहां जाने की अनुमति नहीं है.
पहले भी 'तपस्या' कर चुके हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी इन दिनों भले कन्याकुमारी में है लेकिन वो इससे पहले भी कई बार मंदिरों में दर्शन और तपस्या कर चुके हैं. इससे पहले उन्होंने कुछ दिन पहले गुजरात के द्वारका में समुद्र के अंदर समाधि लगाई थी. इससे पहले वह केदारनाथ में भी तपस्या कर चुके हैं. पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले रामेश्वरम में भी पूजा अर्चना की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं