विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2021

Petrol, Diesel Prices Today : घटने लगे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज कितनी हुई कटौती

Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रिटेल फ्यूल के दाम घटाए हैं. दामों में यह कटौती तब हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बराबर गिर रहे हैं. यह कटौती एक साल से ज्यादा वक्त के बाद हो रही है

Petrol, Diesel Prices Today : घटने लगे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज कितनी हुई कटौती
Petrol Diesel Prices: लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम.
  • लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती
  • पेट्रोल 21 और डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ
  • बुधवार के पहले 24 दिनों से नहीं बदले थे दाम
नई दिल्ली:

Fuel Price Today : लगातार 24 दिनों की शांति के बाद बुधवार को आखिरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई थी, जो गुरुवार को भी जारी दिखाई दे रही है. गुरुवार को एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रिटेल फ्यूल के दाम घटाए हैं. दामों में यह कटौती तब हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बराबर गिर रहे हैं. बता दें कि फ्यूल के दामों में यह कटौती एक साल से ज्यादा वक्त के बाद हो रही है. बुधवार से पहले आखिरी कटौती 16 मार्च, 2020 को हुई थी. 

अगर आज के दामों की बात करें तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल में 21 पैसे और डीजल में 20 पैसे की कटौती की है. कीमतों में बदलाव के बाद, दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 81.10 रुपए प्रति लीटर हैं. मुंबई में पेट्रोल 97.19 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है. वहीं, यहां डीजल 88.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 92.77 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 86.10 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 90.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 83.98 रुपए प्रति लीटर है.

बता दें कि पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमत में रिकॉर्ड 21.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 19.18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी. हालांकि 27 फरवरी, 2020 से लेकर 23 मार्च, 2020 तक फ्यूल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol-diesel Price In India, Petrol-diesel Prices Today, Fuel Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com