Fuel Rate Today in India : पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार नौ दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. ऐसे में लगातार महंगाई देख रही जनता के लिए एक राहत ही है. पिछले दो महीनों में ही पेट्रोल 11 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है. ऐसे में जब देश के लगभग 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है और डीजल भी अपने रिकॉर्ड स्तर पर है, तो तेल के दामों में कटौती की मांग तेज है. विपक्ष ने भी इसे लेकर प्रदर्शन किया है.
हालांकि, ओपेक देशों के बीच अगस्त में तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर बनी सहमति के बाद से ही देश में तेल के दाम स्थिर हो गए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्दी ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हो सकती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अलग-अलग शहरों में तेल के मौजूदा रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.84 प्रति लीटर; डीजल - ₹89.87 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.83 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.45 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹102.08 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 102.49 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.39 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.26 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹110.20 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.67 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹104.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.57 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.93 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.50 प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में फ्यूल के दाम
देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही नई कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर 'RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड' यह SMS भेजना होगा. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं