विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2018

फिर कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई आदि शहरों में जानिए तेल का नया रेट

एक बार फिर डीजल और पेट्रोल के दाम (Petrol Diesel price) कम हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार तेल के दाम घट रहे हैं. हालांकि दीवाली के दिन कई दिनों के बाद मूल्य स्थिर रहा था.

फिर कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम,  दिल्ली-मुंबई आदि शहरों में जानिए तेल का नया रेट
फाइल फोटो.
नई दिल्ली: एक बार फिर डीजल और पेट्रोल के दाम (Petrol Diesel price) कम हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार तेल के दाम घट रहे हैं. हालांकि दीवाली के दिन कई दिनों के बाद मूल्य स्थिर रहा था. शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल के कम हुए दाम के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 78.6 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 72.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है. दोनों में क्रमशः 15-15 पैसे की कमी आई है. वहीं मुंबई में पेट्रोल के मूल्य में जहां 15 पैसे की वहीं डीजल के दाम में 16 पैसे की कमी आई है. मुंबई में अब पेट्रोल का नया रेट 83.57 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का  76.22 रुपये प्रति लीटर है.इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरती तथा रुपये की विनिमय दर में वृद्धि है। उद्योग सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल में और नरमी आने की उम्मीद है.

इन शहरों में भी घटे दाम
कोलकाता में पेट्रोल में 35 पैसे की गिरावट हुई. अब यहां पेट्रोल 79.98 रुपये और डीजल 15 पैसे की कमी के साथ 74.60 रुपये प्रति लीटर है.  इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 81.08 और 76.89 रुपये  प्रति लीटर हुए हैं. बता दें कि पिछले चार अक्टूबर को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल पर ढाई-ढाई रुपये टैक्स करते हुए सभी राज्य सरकारों से भी तेल की कीमतों पर जनता से रियायत देने की अपील की थी. जिसके बाद कई राज्यों ने अपने यहां तेल पर टैक्स की दरों को कम किया था.  

वीडियो- मिशन 2019 : दिल्ली में क्यों कम नहीं हो रहे तेल के दाम? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disel Prices, Petro Price Hike, Petrol & Diesel Prices, Petrol & Diesel Rates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com