एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट यात्रियों के लिए बुरा सपना बन गई है. दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाई एआई 183 गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाली थी लेकिन किसी तकनीकि खराबी के चलते फ्लाइट 20 घंटे से अधिक वक्त के लिए लेट हो गई है. इसी फ्लाइट से यात्रा करने वाली वकील सुमन अरोड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती बताई है.
यात्री ने बताई आपबीती
सुमन अरोड़ा ने वीडियो में बताया कि वो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हैं और रिफ्यूजी जैसा महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, "कल मेरी सेनफ्रांसिस्को के लिए फ्लाइट थी... उसका डिपाचर टाइम 3 बजकर 20 मिनट था. वो पहले 6 बजे तक के लिए डिले हुई, फिर 7 बजे तक, फिर 8 बजे तक डिले हुई. इसके बाद उन्होंने हमें एक फ्लाइट पर बोर्ड करा दिया, जिसमें कुछ तकनीकी खराबी थी. फ्लाइट का एसी काम नहीं कर रहा था और पंखे की हवा भी बहुत गर्म थी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नहीं थी किसी तरह की व्यवस्था
उन्होंने कहा, "पूरे 2 घंटे तक एसी काम नहीं कर रहा था और पंखे की गर्म हवा की वजह से कई लोगों की हालत खराब हो गई थी. कई लोग बेहोश होने की कगार पर थे. इससे सबसे अधिक प्रभावित बुजुर्ग और बच्चे हो रहे थे. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एयरक्राफ्ट के दरवाजों को बंद कर दिया था. यहां तक कि बोलने के बाद भी उन्होंने दरवाजे खोलने से इनकार कर दिया था. बहुत रिक्वेस्ट करने के बाद उन्होंने दरवाजा खोला लेकिन तब तक एक बुजुर्ग महिला की स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी. लेकिन ग्राउंड स्टाफ की ओर से हमारी मदद के लिए वहां कोई भी मौजूद नहीं था."
न थी एम्बुलेंस न ही कोई अन्य सुविधा
सुमन अरोड़ा ने आगे बताया, "वहां कोई एम्बुलेंस नहीं थी और इस वजह से उन्हें काफी मुश्किल से व्हीलचेयर पर ले जाया गया. उसके बाद उनके पास और व्हीलचेयर की व्यवस्था भी नहीं थी. इसके बाद हमें फ्लाइट से उतारा गया और लगभग एक घंटे तक हम जेट ब्रिज पर ही खड़े रहे. वहां न ही पीने के लिए पानी था और न ही हमारे पास कुछ खाने का ही ऑप्शन था. हमारे पास एयर इंडिया का भी ऑफिसर नहीं आया. इसके बाद लगभग 12 बजे हमें वसंत कुंज के होटल ग्रांड भेजा गया. लगभग 2 बजे हमें कमरा दिया गया और बताया गया कि आज फ्लाइट 11 बजे उड़ान भरेगी. आज मैं सुबह 8 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी लेकिन अभी तक भी यहां किसी अल्टरनेटिव फ्लाइट की जानकारी मुझे नहीं दी गई है. मैं यहा रिफ्यूजी की तरह रह रही हूं. न कोई सिक्योरिटी, न चेकिंग और न ही उन्हें फ्लाइट की ही कोई जानकारी है. पूरा स्टाफ नहीं जानता है कि अगली फ्लाइट कब जाएगी."
रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट 1183 आज दोपहर 3 बजे सैनफ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं